17 जुलाई के ऐतिहासिक कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा जनकल्याण मंच ने झोंकी पूरी ताकत
सांसद संजय भाटिया से प्रदेश अध्यक्ष अशोक तिलकधारी की महत्वपूर्ण बैठक, प्रत्येक जिले से 10 गाडिय़ों के साथ कार्यकर्ताओं को लाने का आह्वान
नरवाना /12 जुलाई 2026/नरेन्द्र जेठी
आगामी 17 जुलाई को आयोजित होने वाले महत्वपूर्ण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा जनकल्याण मंच ने पूरे हरियाणा में संगठनात्मक गतिविधियों को तेज कर दिया है।
इसी क्रम में आज रेस्ट हाउस में भाजपा जनकल्याण मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तिलकधारी उचाना के नेतृत्व में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सांसद संजय भाटिया से मुलाकात कर कार्यक्रम की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की भागीदारी, परिवहन व्यवस्था तथा संगठनात्मक जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष अशोक तिलकधारी उचाना ने बताया कि भाजपा जनकल्याण मंच प्रदेश के सभी जिलों में लगातार बैठकों का आयोजन कर रहा है। जिला अध्यक्षों, प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं ताकि कार्यक्रम पूरी तरह व्यवस्थित, अनुशासित और सफल बनाया जा सके।
उन्होंने कहा कि मंच का प्रत्येक कार्यकर्ता इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी मेहनत और समर्पण के साथ कार्य कर रहा है। प्रदेश अध्यक्ष अशोक तिलकधारी उचाना ने सभी जिला अध्यक्षों को निर्देश दिए कि प्रत्येक जिले से कम से कम 10 गाडिय़ां कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम स्थल तक पहुंचें।
उन्होंने कहा कि सभी जिला अध्यक्ष अपने-अपने जिले के कार्यकर्ताओं से निरंतर संपर्क बनाए रखें तथा वाहन व्यवस्था समय रहते पूरी कर लें। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी जिले में कार्यकर्ताओं की भागीदारी कम नहीं होनी चाहिए और सभी जिलों से उत्साहपूर्वक सहभागिता सुनिश्चित की जाए। बैठक के दौरान सांसद संजय भाटिया ने कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए प्रत्येक जिले से आने वाली गाडय़िों का पूरा विवरण, संबंधित जिला अध्यक्ष का नाम तथा वाहन नंबर उपलब्ध कराने का आग्रह किया।
इस पर प्रदेश अध्यक्ष अशोक तिलकधारी उचाना ने तत्काल सभी जिला अध्यक्षों से संपर्क स्थापित कर लगभग 80 गाडिय़ों की सूची तैयार करवाई तथा सभी जिलों को समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पडऩे पर वाहनों की संख्या और बढ़ाई जाएगी ताकि अधिक से अधिक कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हो सकें।
इस अवसर पर भाजपा जनकल्याण मंच के प्रदेश महामंत्री अशोक मेहरा नरवाना ने कहा कि भाजपा जनकल्याण मंच केवल एक संगठन नहीं, बल्कि समाज सेवा, राष्ट्र सेवा और जनकल्याण के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं का एक सशक्त परिवार है। संगठन का प्रत्येक पदाधिकारी भारतीय जनता पार्टी की नीतियों तथा केंद्र और हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य कर रहा है।
प्रदेश महामंत्री अशोक मेहरा नरवाना ने कहा कि मंच के कार्यकर्ता प्रदेश के प्रत्येक जिले में संगठन विस्तार, सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान, युवा जागरूकता तथा जनहित के अनेक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने सभी जिला अध्यक्षों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करें और कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में कोई कमी न छोड़ें।
उन्होंने कहा कि 17 जुलाई का यह कार्यक्रम संगठन की एकता, अनुशासन और कार्यकर्ताओं की शक्ति का परिचायक बनेगा। भाजपा जनकल्याण मंच का लक्ष्य केवल बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित करना ही नहीं, बल्कि अनुशासित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के माध्यम से संगठन की कार्यशैली का परिचय देना भी है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी तथा सांसद संजय भाटिया की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। भाजपा जनकल्याण मंच के सभी प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी लगन और उत्साह के साथ तैयारियों में जुटे हुए हैं।
अंत में प्रदेश अध्यक्ष अशोक तिलकधारी ने कहा कि भाजपा जनकल्याण मंच का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर सेवा, समर्पण और अनुशासन की भावना के साथ 17 जुलाई के कार्यक्रम को ऐतिहासिक सफलता दिलाने में अपना योगदान देंगे।

