सर्व कल्याण मंच हरियाणा द्वारा हर गांव त्रिवेणी अभियान के तहत बांटे निशुल्क पौधे
तोशाम/12 जुलाई 2026/विष्णु दत्त शास्त्री
रविवार को 33 केवी बिजली घर हसान में सर्व कल्याण मंच हरियाणा द्वारा संचालित हर गांव त्रिवेणी अभियान के तहत पौधारोपण कर छायादार व फलदार पौधे वितरित किए।
इस दौरान जिला भिवानी सर्व कल्याण मंच हरियाणा की तोशाम टीम के सदस्य संदीप गौड़ ने पौधारोपण और पर्यावरण सरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि सर्व कल्याण मंच हरियाणा के अध्यक्ष नवीन कौशिक के मार्गदर्शन में कला, साहित्य एवं सामाजिक कार्य को समर्पित सस्थां द्वारा पुरे हरियाणा भर में हर गांव त्रिवेणी अभियान चलाया हुआ है।
अभियान के तहत तोशाम टीम द्वारा अभी तक आठ त्रिवेणी लगाई जा चुकी है और आज पौधारोपण कर 125 फलदार, फुलदार व छायादार पौधे निशुल्क वितरित किए।गौड़ ने कहा कि बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण विभिन्न बीमारियों और बाढ जैसी गंभीर समस्याओं से बचने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण और पर्यावरण सरक्षण को अपनी नैतिक जिम्मेदारी मानना होगा।
सर्व कल्याण मंच हरियाणा अपने हर गांव त्रिवेणी अभियान के तहत पीपल, बरगद और नीम के पौधे भेटं कर लोगों को जागरूक कर रहा है।प्रत्येक नागरिक को अपने आस पास हरियाली बढाने और पर्यावरण सरक्षण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
हसान बिजली घर में कार्यरत मास्टर नरेंद्र कैरू ने कहा कि आज पर्यावरण प्रदूषण एक गंभीर चुनौती बन चुका है। स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए पर्यावरण सरक्षण को जन आंदोलन बनाना समय की आवश्यकता है।
पर्यावरण संरक्षण केवल सामाजिक जिम्मेदारी ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय एंव नैतिक कर्तव्य भी है। प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखना और उसके अंधाधुंध दोहन से बचना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इस अवसर पर शिवकुमार, अजय तक्षक, करतार सिंह, प्रवेन्द्र, नरेंद्र सामटीया, मनबीर आदि मौजूद थे।
Add A Comment

