नरवाना /13 जुलाई 2026 /नरेंद्र जेठी
अग्रोहा विकास ट्रस्ट अग्रोहा धाम के प्रदेश मीडिया प्रभारी मोहित बंसल ने जी मीडिया ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा जी के पिता और अग्रोहा विकास ट्रस्ट के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष परम गोभक्त नंदकिशोर गोयनका के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मोहित बंसल ने कहा कि नंद किशोर गोयनका का संपूर्ण जीवन गौ सेवा, समाज सेवा, शिक्षा एवं मानवीय मूल्यों के संरक्षण के लिए समर्पित रहा। उन्होंने अपने कार्यों से समाज को नई दिशा देने का कार्य किया।
उनका निधन केवल गोयनका परिवार के लिए ही नहीं बल्कि अग्रवाल समाज एवं पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। बंसल ने कहा कि गोयनका का स्नेह, सरल व्यक्तित्व एवं समाज के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
उनके द्वारा समाजहित में किए गए कार्यों को लंबे समय तक स्मरण किया जाएगा। मोहित बंसल ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा सुभाष चंद्रा सहित समस्त गोयनका परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें।

