पटौदी: यादव समाज कल्याण सभा की नई कार्यकारिणी घोषित, नरेश यादव को फिर मिली अध्यक्ष पद की कमान
यादव कल्याण सभा पटौदी की कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से से चुनाव
सभा की संरक्षक कमेटी की देखरेख और विशंबर दयाल यादव की अध्यक्षता में चुनाव
कार्यकारिणी के लिए सर्वसम्मति से तीन विशेष सदस्यों का आमंत्रण
फतह सिंह उजाला /19 जुलाई 2026 /अटल हिन्द ब्यूरो/पटौदी
यादव समाज कल्याण सभा पटौदी की कार्यकारिणी के लिए पूर्व अध्यक्ष नरेश यादव को एक बार फिर से अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है । संडे को पार्थ पैलेस परिसर में यादव समाज कल्याण सभा पटौदी की कार्यकारिणी की देखरेख तथा संरक्षक विशंबर दयाल यादव की अध्यक्षता में आगामी कार्यकाल के लिए कार्यकारिणी का सर्व समिति से चुनाव किया गया।
यादव समाज कल्याण सभा पटौदी के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया संडे को यादव समाज कल्याण सभा की की आमसभा की बैठक बुलाई गई । इस सभा का आरंभ और चुनाव की प्रक्रिया आरंभ किया जाने से पहले भगवान श्री कृष्ण के चित्र पर श्रद्धापूर्वक पुष्प अर्पित करते हुए बैठक में मौजूद सदस्यों के द्वारा आशीर्वाद लिया गया। जानकारी देते हुए बताया गया कि यादव समाज कल्याण सभा के पूर्व अध्यक्ष नरेश यादव के द्वारा किए जा रहे कार्य और उनकी मेहनत सहित लगन को देखते फैसला किया गया कि अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी उनको एक बार फिर से सौंप देना चाहिए। इसके पीछे तर्क यह दिया गया कि सभा के द्वारा दीर्घकालिक योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा किया जाने के लिए सभी तकनीकी जानकारी और संबंधित विभाग के अधिकारियों के बीच पूर्व प्रधान नरेश यादव व सहयोगियों का संमजस्य बना हुआ है।
यादव समाज कल्याण सभा के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया सभा की नई कार्यकारिणी के लिए प्रधान नरेश यादव, उप प्रधान कर्मवीर यादव, सचिव दिनेश यादव , शह सचिव अजय यादव, खजांची योगेंद्र यादव, सहायक खजांची यशपाल यादव का चयन किया गया है । इसी प्रकार से विशेष आमंत्रित सदस्यों में विष्णु यादव, अनिल यादव और विजय यादव को जिम्मेदारी सौंप गई है। कार्यकारिणी के चुनाव के उपरांत नए प्रधान नरेश यादव ने आश्वासन दिया कि यादव समाज कल्याण सभा के द्वारा जनहित की जिन परियोजनाओं पर काम करते हुए कार्रवाई की जा रही है ,उनको इस कार्यकाल के दौरान धरातल पर साकार करने का संकल्प लिया गया है । उन्होंने प्राथमिकता बताते हुए कहा यादव समाज कल्याण सभा की प्राथमिकता शिक्षा प्रोत्साहन योजना है। इसके अलावा सभा का लक्ष्य और उद्देश्य एक भव्य भवन सहित भगवान श्री कृष्ण का मंदिर बनाया जाना भी है।
इसी कड़ी में कंपटीशन एग्जाम की तैयारी के लिए युवा वर्ग के हित में ई- लाइब्रेरी खोले जाने की योजना भी प्रस्तावित है । उन्होंने कहा यादव समाज कल्याण सभा केवल मात्र एक समाज की सभा ना होकर सभी वर्ग और अन्य समाज सामूहिक और जनहित के कार्यों में सहयोग करने के लिए उपलब्ध रहेगी । नए अध्यक्ष नरेश यादव सहित सर्वसम्मति से चुनी गई नई कार्यकारिणी के द्वारा ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करने का आश्वासन दिलाया गया है।
Add A Comment

