देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सफर शुरू: जींद से सोनीपत के बीच आज से आम लोगों के लिए दौड़ेगी, मात्र ₹25 होगा किराया
जींद-सोनीपत रूट पर हाइड्रोजन ट्रेन सेवा शुरू: जानिए कितने बजे स्टेशन पहुंचेगी गाड़ी, ये है पूरा शेड्यूल
जींद /19 जुलाई 2026 / अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स
भारतीय रेलवे के इतिहास में आज का दिन एक नया अध्याय जोड़ने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन किए जाने के बाद, देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन आज (रविवार) से आम यात्रियों के लिए पटरियों पर सुचारू रूप से दौड़ना शुरू कर देगी। यह पर्यावरण-अनुकूल ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। शुक्रवार को छोड़कर बाकी सभी दिन यात्री इस आधुनिक ट्रेन के सफर का आनंद ले सकेंगे। शुक्रवार को ट्रेन के रख-रखाव (मेंटेनेंस) के लिए इसे दिल्ली के शकूरबस्ती भेजा जाएगा।
उद्घाटन के विशेष अवसर पर केवल शिक्षकों और विद्यार्थियों ने स्पेशल पास के जरिए इसमें यात्रा की थी, लेकिन आज से यह आम जनता के लिए पूरी तरह खुल चुकी है। सबसे खास बात यह है कि देश की इस पहली हाई-टेक ट्रेन का किराया सामान्य पैसेंजर ट्रेन के बराबर यानी मात्र 25 रुपये तय किया गया है।
हाइड्रोजन ट्रेन की पूरी समय सारणी (Time Table)
जींद से सोनीपत और वापसी के सफर के लिए रेलवे द्वारा निर्धारित किया गया समय और ठहराव इस प्रकार है:
जींद से सोनीपत (ट्रेन नंबर 74010)
यह ट्रेन सुबह 07:40 बजे जींद जंक्शन से रवाना होगी और 44.45 किमी प्रति घंटा की औसत रफ्तार से चलते हुए ठीक दो घंटे में (सुबह 09:40 बजे) सोनीपत पहुंचेगी।
जींद जंक्शन: प्रस्थान – सुबह 07:40 बजे
जींद सिटी: आगमन – 07:46 बजे (1 मिनट ठहराव)
पांडू पिंडारा: आगमन – 07:54 बजे
ललितखेड़ा हाल्ट: आगमन – रात/सुबह 08:07 बजे
भंभेवा: आगमन – 08:17 बजे
ईसापुरा खेड़ी हाल्ट: आगमन – 08:24 बजे
बुटाना: आगमन – 08:31 बजे
खंदराई हाल्ट: आगमन – 08:39 बजे
गोहाना: आगमन – 08:47 बजे
राबरा हाल्ट: आगमन – 08:56 बजे
लाठ: आगमन – 09:05 बजे
मोहाना: आगमन – 09:14 बजे
बरवासनी: आगमन – 09:25 बजे
सोनीपत: आगमन – सुबह 09:40 बजे
सोनीपत से जींद (ट्रेन नंबर 74009)
वापसी में यह ट्रेन सोनीपत से सुबह 10:40 बजे रवाना होगी। वापसी के सफर में इसकी औसत गति 38.18 किमी प्रति घंटा रहेगी और यह 2 घंटे 20 मिनट का समय लेकर दोपहर 01:00 बजे जींद पहुंचेगी।
सोनीपत: प्रस्थान – सुबह 10:40 बजे
बरवासनी: आगमन – 10:50 बजे
मोहाना: आगमन – 11:01 बजे
लाठ: आगमन – 11:10 बजे
राबरा: आगमन – 11:19 बजे
गोहाना: आगमन – 11:28 बजे
खंदराई: आगमन – 11:49 बजे
बुटाना: आगमन – 11:57 बजे
ईसापुर खेड़ी: आगमन – 12:04 बजे
भंभेवा: आगमन – 12:11 बजे
ललितखेड़ा: आगमन – 12:21 बजे
पांडू पिंडारा: आगमन – 12:34 बजे
जींद सिटी: आगमन – 12:42 बजे
जींद जंक्शन: आगमन – दोपहर 01:00 बजे
जींद से सोनीपत रूट पर चलने वाली अन्य ट्रेनें
यदि आप इस रूट पर यात्रा करते हैं, तो हाइड्रोजन ट्रेन के अलावा आपके पास निम्नलिखित विकल्प भी मौजूद हैं:
पहली ट्रेन: सुबह 06:15 बजे जींद से चलती है और 08:45 बजे सोनीपत पहुंचती है।
दूसरी ट्रेन (हाइड्रोजन ट्रेन): सुबह 07:40 बजे रवाना होकर 09:40 बजे सोनीपत पहुंचती है।
तीसरी ट्रेन: सुबह 10:30 बजे जींद से चलकर दोपहर 12:40 बजे सोनीपत पहुंचती है।
चौथी ट्रेन: दोपहर 12:30 बजे प्रस्थान कर दोपहर 02:30 बजे सोनीपत पहुंचती है।
पांचवीं ट्रेन (फरक्का एक्सप्रेस): यह शाम 05:40 बजे जींद से चलती है और रात 07:45 बजे सोनीपत पहुंचती है। (ध्यान दें: इस ट्रेन का जींद के बाद केवल गोहाना में ही ठहराव है)।

