तोशाम में सीएम फ्लाइंग व वन विभाग टीम ने तोशाम में छापामार कार्रवाई करते हुए हरी लकड़ीयों से भरी 7 गाड़ियों को पकड़ा, 3 लाख 61 हजार रुपए लगाया जुर्माना
तोशाम में बिना लाइसेंस चल रही चार आरा मशीनों को भी किया सील, लकड़ी व्यापारियों में मचा हड़कंप
तोशाम/15 अप्रैल/अटल हिन्द ब्यूरो
(विष्णु दत्त शास्त्री)। तोशाम क्षेत्र के साथ लगते राजस्थान व दूसरे अन्य जगहों से भारी संख्या में गाड़ियां लकड़ियों से भरकर तोशाम में बिकने के लिए आती हैं। सूचना पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व वन विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को तोशाम के जुई मार्ग पर छापा मारकर लकड़ियों से भरी 7 गाड़ियों को पकड़ लिया। वन विभाग ने सभी पर 3 लाख 61 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। वहीं टीम ने चार बिना लाइसेंस के चल रही आरा मशीनों को भी सील किया।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री उड़नदस्ता को शिकायत मिली थी कि तोशाम में हर रोज हरी लकड़ियां आरा मशीनों पर बेची जाती हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व वन विभाग की टीम ने बुधवार तड़के इनके खिलाफ अभियान चलाया और लकड़ियों से भरी 7 गाड़ियां को पकड़ लिया। इसके बाद कार्रवाई करते हुए इन गाड़ियों पर जुर्माना लगाया गया है। इसकी सूचना जैसे ही अन्य लकड़ी व्यापारियों को मिली तो लकड़ी व्यापारियों में हड़कंप की स्थिति बन गई।
तोशाम में हैं 100 से ज्यादा आरा मशीन...
तोशाम में जुई व सिवानी मार्ग पर 100 के करीबन आरा मशीनें हैं। तोशाम के जुई मार्ग पर हर रोज भारी तादाद में गाड़ियां राजस्थान व साथ लगते इलाके से आती हैं। तोशाम में लकड़ियों का हर रोज लाखों रुपये के व्यापार का अनुमान है। एक गाड़ी में 10 से 15 हजार की लकड़ियां आती हैं। सीएम फ्लाइंग व वन विभाग की कार्रवाई से लकड़ी बेचने वालों में अफरातफरी मच गई। कार्रवाई की सूचना के बाद लड़कियों से भरी गाडियों को चालक छुपाते नजर आए।

हरे पेड़ काटने के लिए विभाग से लेनी होती है अनुमति…
अगर कोई भी हरे पेड़ काटता है तो उसके काटने से पहले वन विभाग से अनुमति लेनी होती है। तोशाम में जो लकड़ी बिकने के लिए आती हैं वो ज्यादातर राजस्थान से आ रही है। उनमें जो लकड़ी उसमें भरी होती है उनमें से ज्यादातर बिना अनुमति के काटी होती हैं।

सीएम फ्लाइंग टीम द्वारा जांचे आरा मशीनों के दस्तावेज…
सीएम फ्लाइंग द्वारा बुधवार को आरा मशीनों के दस्तावेज भी जांचे गए। चार आरा मशीनें बिना लाइसेंस के चलते मिली। जिनको मौके पर ही सील किया गया। इस दौरान टीम में धर्मेन्द्र, राकेश, दिनेश, शक्ति सिंह व वन विभाग से रेंज अफसर बजरंग, प्रदीप दरोगा, मुकेश दरोगा, मनोज दरोगा, अजय दरोगा, प्रवीण दरोगा, संदीप दरोगा, संदीप कुमार दरोगा व राजकुमार फारेस्ट गार्ड मौजूद थे।

Add A Comment