नरवाना 15 जून, (अटल हिन्द ब्यूरो )
हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा है कि गरीब, गांव तथा युवा कल्याण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शुमार है। प्रदेश का चहूंमुखी विकास हो तथा जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रत्येक क्षेत्र को बराबर लाभ मिले, इसके लिए मौजूदा राज्य सरकार लगातार प्रयासरत्त है। विकास परियोजनाओं के मामले में नरवाना विधानसभा क्षेत्र भी अग्रणी पंक्ति में शामिल हो, यही उनका व्यक्तिगत सपना है और इसे वे साकार करने में कोई कोर कसर नहीं छोडेंगे।
कैबिनेट मंत्री रविवार को एसडी महिला महाविद्यालय के सभागार में उनके जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित स्वागत समारोह को सम्बोन्धित कर रहे थे। कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने अपने सम्बोन्धन में कहा कि नरवाना को सुरक्षा, चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल दर्जे का इलाका बनाया जाएगा, इस दिशा में मौजूदा राज्य सरकार के करीब 9 महीनें के शासन काल में क्षेत्र में निरन्तर विकास परियोजनाओं का क्रियान्वयन हो रहा है। उन्होंने कहा कि 70 करो? रूपये की लागत से धनौरी ड्रैन तक 27 किलोमीटर लम्बी पाईप लाईन बिछाने का कार्य चल रहा है, इस कार्य के पूरा होने पर नरवाना शहर को सीवरेज तथा जलभराव की समस्या से हमेशा के लिए निजात मिलेगी। इसके अलावा करीब साढेे 5 करोड रूपये की धनराशि गैबी साहिब मन्दिर के सौंदर्यकरण पर खर्च की जा रही है ताकि भविष्य में यह मंदिर पर्यटक स्थल के रूप में उभरे। साथ ही बस अड्डा की जर्जर बिल्डिंग की जगह नया अत्याधुनिक सुविधायुक्त भवन बनाने की भी सरकार से मंजूरी मिल गई है। इस नए भवन के बनाने का कार्य आने वाले कुछ महीनों में ही शुरू करवा दिया जाएगा। क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और उत्तम उपचार मिले इसके लिए भी नागरिक अस्पताल का जीर्णोद्धार करवाना प्रस्तावित है।
कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि शहर के साथ-साथ ग्रामीण अंचल में रहने वाले लोगों को बेहतर आधारभूत एवं आवागमन की सहुलियत मिले। इसके लिए इलाका में गांव दर गांव विभिन्न 28 सडकों के विस्तारीकरण एवं नवीनीकरण का कार्य चल रहा है। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री का बडी फूल माला, पुष्प गुच्छ, पगडी तथा समृति चिन्ह देकर आयोजकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
इस मौके पर नगर परिषद चेयरपर्सन मुकेश मिर्धा, विशाल मिर्धा, भाजपा जिला महामंत्री डॉ राज सैनी, एडवोकेट मंदीप चहल, रिछपाल शर्मा, हंस राज समैन, बलदेव वाल्मीकि, सुरेंद्र प्रजापति, सत्यवान शर्मा, सुरेंद्र सरपंच हथो, सरपंच दललैन कुलदीप काला, अशोक बंसल, सुशील सास्त्री, ओम प्रकाश थुआ, दिनेश गोयल, मंडी एसोसिएशन के प्रधान ईश्वर गोयल, विरेंद्र नैन, शिशपाल भाणा, सुशील नायक एडवोकेट, पूर्व चेयरमैन निर्मल शर्मा, एडवोकेट राजेश शर्मा, तेजपाल शर्मा, अमनदीप गुप्ता, सुरेश पांचाल, प्रमोद शर्मा, गुरलाल सिंह रसीदां, शीशपाल भाणा, धर्मबीर बाता, सुरेश दनौदा, सत्य प्रकाश सैनी, अमित ढाकल, विनय मित्तल, कृष्ण गोपाल, सतीश सैनी, बलवान साक्य, सतप्रकाश सैनी, कैबिनेट मंत्री के निजी सहायक मनोज कुमार तथा मीडिया प्रभारी संजय बल्हारा, जसबीर नैन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी का 59वां जन्म दिन रविवार को इलाकावासियों द्वारा मनाया गया हर्षोल्लास
बॉक्स: कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी का 59वां जन्म दिन रविवार को इलाकावासियों द्वारा हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। कैबिनेट मंत्री के जन्म दिन के उपलक्ष्य में बाबा गैबी साहिब मंदिर में धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह सम्पन्न हुए इस कार्यक्रम में हवन यज्ञ एवं भण्डारा का आयोजन हुआ। भारत विकास परिषद, भारत विकास परिषद केशव शाखा, रोटरी क्लब नरवाना, किड्स प्ले स्कूल तथा भारतीय कला परिषद के संयुक्त सहयोग से सामाजिक संस्थाओं ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया। मंदिर में हुए हवन यज्ञ में कैबिनेट मंत्री श्री बेदी ने कार्यकर्ताओं के साथ स्वयं आहुति डाली। तत्पश्चात गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ढाणी में भी मीठा पानी की छबील लगाई गई। गुरुद्वारा में माथा टेक कर तथा अरदास में शामिल होकर कैबिनेट मंत्री ने दीर्घायु का आशीर्वाद लिया। इसी क्रम में रामकिशन मुनी, पंजाबी भवन सेवा समिति, पूर्व मंत्री स्वर्गीय टेकचंद नैन के सुपुत्र विरेंद्र नैन, बार एसोसिएशन नरवाना, ऑटो मार्केट नरवाना द्वारा भी अलग-अलग जगहों पर मीठा पानी एवं जलजीरा की छबील लगाकर कैबिनेट मंत्री का जन्मदिन मनाया और एक दूसरे को बधाई दी। कैबिनेट मंत्री ने नई अनाज मंडी मेला ग्राउंड में त्रिवेणी लगाई। इसी सिलसिले में राह फाउंडेशन ग्रुप द्वारा स्थानीय जाट धर्मशाला में रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें लगभग 200 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
हरियाणा वाल्मीकि महासभा के पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी को किया सम्मानित
बॉक्स: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा वाल्मीकि महासभा के पदाधिकारियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह, पगडी भेंट कर सम्मानित किया। संस्था के प्रधान महासचिव सत्यवान ढिलोड ने बताया कि कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने डीएससी समाज का वर्गीकरण करवाकर समाज का आगे बढने का मार्ग प्रशस्त किया है। डीएससी की मांग बडी पुरानी थी और इसके लिए समाज के नेता निरन्तर संघर्ष कर रहे थे। कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी की बदोलत आज समाज को यह संघर्ष विजय हासिल हुई है। इसके लिए कैबिनेट मंत्री के साथ- साथ समस्त डीएससी समाज हरियाणा सरकार का आभारी है। हाल ही में पालवां में वाल्मीकि भवन के लिए जगह मुहैया करवाई गई है भविष्य में वहां पर एक भव्य भवन का निर्माण भी कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी के प्रयासों से ही करवाया जाएगा। इस अवसर पर संजीव जलमाना, विनोद कुमार, एडवोकेट रवि, संजीव बधाना आदि मौजूद रहे।