डी.डी.आर. ग्रुप ऑफ कॉलेज, खंडेवला का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम
19 विद्यार्थियों के 80 से अधिक अंक, 51 विद्यार्थियों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक
चेयरमैन ड़ॉ राजेंद्र रुस्तगी ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी
शिक्षकों के समर्पण और विद्यार्थियों की मेहनत को उत्कृष्ट परिणाम का श्रेय
फतह सिंह उजाला
फरुखनगर। डी.डी.आर. ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, खंडेवला के अंतर्गत संचालित डी.डी.आर. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में विभिन्न कक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने संस्थान का गौरव बढ़ाया है।
एम.बी.ए. थर्ड सेमेस्टर (सत्र 2024–26)
इस सेमेस्टर में कुल 92 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इनमें से 19 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, 51 विद्यार्थियों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए तथा 22 विद्यार्थी 60 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए।


प्रथम स्थान: आस्था उपाध्याय (84.6 प्रतिशत)
द्वितीय स्थान: वंश तुलस्यान (84.33 प्रतिशत)
तृतीय स्थान: अंजली यादव (84.16 प्रतिशत)
एम.बी.ए. फर्स्ट सेमेस्टर, इस कक्षा में कुल 76 विद्यार्थी सम्मिलित हुए, जिनमें से 56 विद्यार्थियों ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए तथा शेष सभी विद्यार्थी सफल रहे। प्रथम स्थान: तनुजा (79.66 प्रतिशत), द्वितीय स्थान: मनीषा कुमारी (78.5 प्रतिशत) तृतीय स्थान: अर्पणा तिवारी (74.66 प्रतिशत), बी.बी.ए. छठा सेमेस्टर
इस कक्षा में कुल 33 विद्यार्थी थे और सभी विद्यार्थियों ने 65 प्रतिशत से अधिक अंकों के साथ सफलता प्राप्त की। प्रथम स्थान: सागर (70 प्रतिशत), द्वितीय स्थान: छवि (69.57 प्रतिशत)
तृतीय स्थान: शिवम कुमार (68.71 प्रतिशत)।
कॉलेज के चेयरमैन ड़ॉ राजेंद्र रुस्तगी, डायरेक्ट ड़ॉ वर्षा रुस्तगी एवं अध्यापकगणो ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने शिक्षकों के समर्पण और विद्यार्थियों की मेहनत को इस उत्कृष्ट परिणाम का श्रेय दिया।
Add A Comment


