2 वर्षीय बच्ची की हत्या और हत्यारी मां आत्महत्या का प्रयास
अस्पताल से डिस्चार्ज के बाद आरोपी मां की गिरफ्तारी, होगी पूछताछ
बच्ची की पिता की शिकायत पर पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया गया
बच्ची और मां को अस्पताल ले जाने पर बच्ची को मृत घोषित किया
फतह सिंह उजाला
गुरुग्राम अप्रैल सोमवार को थाना सैक्टर-9ए, गुरुग्राम में सरकारी अस्पताल सैक्टर-10,गुरुग्राम से एक सूचना एक बच्ची के मृत अवस्था में अस्पताल लाने के संबंध में प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची जहां पर बच्ची के पिता ने शिकायत के माध्यम से बतलाया कि यह सूर्य विहार, गुरुग्राम में अपनी पत्नी व 02 वर्षीय बच्ची अनिका के साथ किराए पर रहता है। 6 अप्रैल सोमवार को यह सुबह ड्यूटी पर चला गया था । जब यह शाम 4:00 बजे वापस आया तो उनके घर का दरवाजा अंदर से बंद था तो यह पड़ोसियों की मदद से दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर गया।
उसकी बच्ची अनिका बेड पर बेसुध पड़ी थी तथा इसकी पत्नी भी एक तरफ पड़ी थी जिसके गर्दन से खून बह रहा था। इनको यह अस्पताल में लेकर आया जहां पर डॉक्टर ने अनिका को मृत घोषित कर दिया। इसकी पत्नी नेहा ने इसके बच्ची अनिका की हत्या की है तथा उसके बाद खुद की गर्दन पर चोट मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। शिकायत पर थाना सैक्टर-9ए, गुरुग्राम में आरोपी महिला नेहा के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया। उपरोक्त अभियोग में आरोपी नेहा अभी अस्पताल में भर्ती है। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी। पुलिस के द्वारा इस पूरे मामले की गंभीरता और बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है।
Add A Comment


