भाजपाई संरक्षण से हरियाणा में बढ़ रहा अवैध खनन, वन खनिज संपदा की लूट और नशे का कारोबार-आदित्य सुरजेवाला
विधायकों की खरीद-फरोख्त में व्यस्त भाजपा सरकार में बर्बाद हो रहा हरियाणा का भविष्य-आदित्य सुरजेवाला
आदित्य सुरजेवाला बोले- सीएम के गृह जिले में बेधडक़ चल रहा अवैध खनन का कारोबार
कहा-हरियाणा में सरकार नाकाम है और नशा तस्कर बेलगाम।
नरवाना में अपने आवास पर विधायक आदित्य सुरजेवाला ने सुनी जनसमस्याएं और मौके पर किया निवारण।
नरवाना 25 मार्च (नरेन्द्र जेठी)
हरियाणा भाजपा सरकार के शासनकाल में अवैध खनन,वन खनिज संपदा की लूट और नशे के कारोबार का बोलबाला है। कैथल से विधायक आदित्य सुरजेवाला ने बुधवार को नरवाना में अपने आवास पर कार्यकर्ताओं से कुशलक्षेम जाना,जनसमस्याओं को सुना और उनका मौके पर निवारण किया। इस मौके पर विधायक आदित्य सुरजेवाला ने हरियाणा भाजपा सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के संरक्षण में अवैध खनन और वन तस्करी के माध्यम से बहुमूल्य खनिज संपदा की दोनों हाथों से लूट निरंतर जारी है। हरियाणा में भाजपाई साठगांठ से अवैध खनन का धंधा अंधाधुंध जारी है और नदियां, पहाड़, वन क्षेत्र भी सुरक्षित नहीं हैं। यमुना नदी के पोबारी घाट, जठलाना क्षेत्र, गुमथला,सढ़ौरा,व्यासपुर की सडक़ों पर लंबे समय से अवैध खनन और खनन माफियाओं की मनमानी चरम पर है। घग्गर नदी में भी माफिया सरेआम बालू रेत का खनन करके लूट की गाथा लिख रहे हैं। विधायक आदित्य सुरजेवाला ने सीएम नायब सैनी पर निशान चाहते हुए कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री विधायकों की खरीद-फरोख्त में व्यस्त हैं जबकि उनके गृह क्षेत्र यमुनानगर, अंबाला में अवैध खनन का कारोबार बेधडक़ चल रहा है। हरियाणा में अवैध खनन माफियाओं ने भाजपाई सिस्टम की सहूलियत से अरावली के पहाड़ से लेकर सडक़ तक और खेत से लेकर जमीन तक सब खोखला कर डाला है। सूर्य ने कहा कि हालात यह है कि भाजपा की सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए खुद हाईकोर्ट ने अरावली पर्वतमाला में हो रहे अवैध खनन को प्राकृतिक संसाधनों की खुली लूट और पर्यावरण की गंभीर तबाह करार दिया है।
विधायक आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा में बेखौफ खनन माफिया ने अब हरियाणा में भाजपा सरकार का भयानक भ्रष्टाचार जमीन से लेकर जंगल तक सब कुछ निगलता जा रहा है। भाजपा सरकार में बैठे सफेदपोशों की शह पर पंचकूला से लेकर यमुनानगर और कलेसर तक “वन तस्कर” अंधाधुंध बेशकीमती खैर के पेड़ों के अवैध कटान को अंजाम दे रहे हैं। वन तस्करों और भ्रष्ट भाजपाई सत्ता का तालमेल ऐसा कि वनों की निगरानी, कटान पर लगाम और तस्करों पर कड़ी कार्रवाई तो दूर प्रदेश भर के जंगलों में अंधाधुंध कटान की जांच के लिए बनाई गई राज्य स्तरीय कमेटी की ही कटाई कर दी गई। भाजपाई भ्रष्टाचार का बुलडोजर हरियाणा के पहाड़ के पहाड़ निकल गया और अब जंगल की हरियाली तक निपटाकर अपने पाप का घड़ा भरता ही जा रहा है। सत्ता में बैठे सफेदपोश लोगों की यारी और लूट में हिस्सेदारी का खामियाजा पूरा प्रदेश भुगत रहा है।
विधायक आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा में गांव से लेकर शहर और सोसायटी तक हर तरफ नशे की महामारी कहर ढ़ा रही है। नशाखोरी की महामारी की आलम यह है कि 62 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्र, जबकि 38 प्रतिशत शहरी क्षेत्र नशे की चपेट में बुरी तरह ग्रस्त हैं। प्रदेश में नशे की चपेट में आने वाले सबसे अधिक 46 प्रतिशत युवा 19 से 25 वर्ष, जबकि 15 से 18 वर्ष की आयु के 28 प्रतिशत और 26 से 35 वर्ष की उम्र के 21 प्रतिशत युवा नशे की बीमारी से पीड़ित हैं। प्रदेश की जेलें भी नशाखोरी का अड्डा बन चुकी है।
सुरजेवाला ने कहा कि पूरे प्रदेश में पहले ही स्कूल, कॉलेज, खेल के मैदान और सार्वजनिक स्थान से लेकर मेडिकल की दुकान तक हर तरफ नशा माफियाओं के आतंक का कहर है। प्रदेश के युवाओं को नशे के ज़हर से मौत के मुंह में धकेलते नशा माफिया, अब बच्चों, महिलाओं को नशा तस्करी का औजार बना रहे हैं। गांव से लेकर शहर तक नशे का जहर प्रदेश के युवाओं को मौत के मुंह में धकेल रहा है परिवारों को तबाह कर रहा है। मगर पूरे प्रदेश को नशा माफियाओं और तस्करों के हवाले हाल छोडक़र, भाजपा की सरकार नशे की बर्बादी का तमाशा देख रही है।
विधायक आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा में सरकार नाकाम है और नशा तस्कर बेलगाम। नतीजन नए साल के शुरुआत में ही “नशा सप्लाई” का अपराध 81 प्रतिशत बढ़ गया है। दवा की दुकानों से खुलेआम मेडिकल नशा बिक रहा है। रूपए 40 वाला इंजेक्शन रूपए1000 में बेचा जा रहा है और 10 रु का डोज सेट रूपए 100 में बिक रहा है। पूरे हरियाणा को खोखला करता नशे का नासूर और अधिक भयावह होता जा रहा है। प्रदेश में लगातार बढ़ते नशा तस्करी और नशाखोरी पर लगाम लगाने के सारी कवायद कागज़ी और सारे सरकारी दावे फर्जी साबित हो रहे हैं !


