नकल के 17 मामले दर्ज, 01 पर्यवेक्षक रिलीव
भिवानी/ 28 मार्च, 2026/अटल हिन्द ब्यूरो
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ० पवन कुमार ने बताया कि आज संचालित हुई सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक व मुक्त विद्यालय) की संगीत (सभी विकल्प) व व्यवसाय अध्ययन विषय की परीक्षा में प्रदेशभर में नकल के कुल परीक्षा केन्द्रों पर 17 मामले दर्ज किए गए तथा रोहतक के परीक्षा केन्द्र सिंहपुरा खुर्द से 01 पर्यवेक्षक का परीक्षा ड्यूटी में लापरवाही बरतने के कारण कार्यभार मुक्त किया गया। प्रदेशभर में आज संचालित हुई परीक्षा में 1070 परीक्षा केन्द्रों पर 35707 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए।
बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने स्वयं नारनौल के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का छापेमारी की तथा परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नारनौल के परीक्षा केन्द्र आर्दश उच्च विद्यालय नारनौल-03 पर परीक्षार्थियों की तलाशी के दौरान अनुचित साधन प्रयोग के 02 केस दर्ज किए, शेष परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा नकल रहित, सुव्यवस्थित ढंग़ से चल रही थी। उन्होंने आगे बताया कि बोर्ड उपाध्यक्ष के उडऩदस्ते द्वारा जिला चरखी दादरी एवं बोर्ड सचिव के उडऩदस्ते द्वारा जिला जीन्द के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया, जहां परीक्षा नकल रहित, सुव्यवस्थित ढंग़ से चल रही थी।

उन्होंने आगे बताया कि उप-मण्डल प्रश्न पत्र उड़नदस्ता हथीन (पलवल) द्वारा निरीक्षण के दौरान नकल के 02 मामले दर्ज किए गए। उन्होंने बताया कि 30 मार्च को संचालित होने वाली सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) पंजाबी एवं संस्कृत साहित्य वेद सिद्धांत(आर्ष पद्धति गुरुकुल/परंपरागत संस्कृत विद्यापीठ)इत्यादि विषयों की परीक्षा में प्रदेशभर में 432 परीक्षा केन्द्रों पर में 15,582 परीक्षार्थी प्रविष्ट होगें।


