स्वर्णकार समाज देश का गौरवमयी शिल्पी हरियाणा स्वर्ण कला बोर्ड गठित करने की उठाई आवाज
राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा को सौंपा ज्ञापन
पहली बार समाज के सिरमौर सांसद व विधायक एक साथ एक मंच पर दिखे
आपसी भाईचारा एवं एकता का दिया संदेश
कार्यक्रम की सराहना करते हुए नारी शक्ति समेत स्वर्णकार बंधुओं ने उपयोगी व प्रेरणादायक बताया – डा जगदम्बे एवं अर्चना सोनी
नरवाना 4 अप्रैल ( नरेन्द्र जेठी)
स्वर्णकार समाज देश का गौरवमयी शिल्पी है यह कहना है आल इंडिया स्वर्णकार समाज ज्वैलर्स एसोसिएशन हरियाणा जिला जींद के चेयरमैन एवं शिक्षाविद वेदप्रकाश वर्मा नरवाना एवं एसोसिएशन के प्रदेश प्रभारी एवं लोक सम्पर्क विभाग हरियाणा के रिटायर्ड डीआईपीआरओ सुरेन्द्र कुमार वर्मा कोथ का। वे हरियाणा के फरीदाबाद स्थित सैक्टर 12 सैन्ट्रल पार्क लॉन एवं बैंक्वेट में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के स्वर्णकार नेतृत्व संगम से लौटने के बाद नरवाना में एसोसिएशन की एक बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तरीय स्वर्णकार समाज के इस महाकुम्भ में जींद जिला से प्रबुद्ध स्वर्णकारों ने बढ़ चढ़ कर सहभागिता की जिनमें एआईएसएसजेए के प्रदेश प्रभारी सुरेन्द्र वर्मा के अलावा एसोसिएशन जींद जिला इकाई के जिला चेयरमैन वेदप्रकाश वर्मा,जिला प्रधान संजय गांगोली,जिला संगठन सचिव प्रदीप सोनी,जिला सहप्रभारी दिनेश उर्फ धूपा सुनार,राजकुमार उर्फ राजू खटकड़,सुनील कुमार,स्वर्णकार संघ जींद के शहरी प्रधान अजय कुमार व समाज के अन्य प्रबुद्ध नागरिक भी शामिल हुए।
इस भव्य आयोजन में लोक सम्पर्क अधिकारी रिटायर्ड सुरेन्द्र वर्मा ने सोनी समाज की राज में भागीदारी समेत हरियाणा स्वर्ण कला बोर्ड का गठन करने बारे ज्ञापन मुख्य अतिथि भाजपा के राज्य सभा सांसद प्रदीप वर्मा को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायबसिंह सैनी के नाम सौंपा। एसोसिएशन के जिला चेयरमैन वेदप्रकाश वर्मा नरवाना एवं जिला प्रधान संजय गांगोली,राकेश वर्मा,लालचंद सोनी समेत स्वर्णकार समाज की नारी शक्ति डा जगदम्बे,मंजू सोनी,अर्चना सोनी,रेणू व अन्य महिलाओं एवं पुरूषों ने भी इस स्वर्णकार नेतृत्व संगम कार्यक्रम को समाज हित में एक अच्छी पहल एवं प्रेरणादायक बताया। इस आयोजन में लोक जन शक्ति पार्टी के लोक सभा सांसद राजेश वर्मा ने भी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता यूपी शोहरतगढ़ के अपना दल (एस) विधायक विनय वर्मा ने की। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर हाटा कुशीनगर के भाजपा विधायक मोहन वर्मा व भाजपा के पूर्व राज्य सभा सांसद कैलाश सोनी, बिहार एम एल सी(गया)भाजपा जीवन कुमार, हरियाणा सरकार में लोकायुक्त न्यायमूर्ति हरिपाल वर्मा,पूर्व एएजी एड विकास वर्मा,सचिन वर्मा,आशीष सोनी,सज्जन लावट, डीआईपीआरओ रिटायर्ड सुरेन्द्र वर्मा,पुरूषोतम सोनी,महिला नेत्री मुक्ता सोनी व विपिन कुमार सोनी,महिला शक्तिकरण की मिसाल डा जगदम्बे,अर्चना,अंजना सोनी,मंजू सोनी,रेणू के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों,विभिन्न सामाजिक संस्थाओं/संगठनों के पदाधिकारियों,पत्रकारों, शिक्षाविद्धों व अन्य गणमान्य लोगों ने भी सहभागिता की।
इस महत्वपूर्ण संगम कार्यक्रम में हरियाणा,दिल्ली एनसीआर एवं देश के विभिन्न अंचलों से आए स्वर्णकार समाज के प्रबुद्ध नागरिकों, प्रगतिशील क्षत्रिय स्वर्णकार सभा (रजि) दिल्ली के संस्थापक अशोक आनन्द वर्मा व अध्यक्ष राजेश वर्मा,हरियाणा के पूर्व सहायक एडवोकेट जनरल विकास वर्मा,स्वर्णकार सेतू मुम्बई के प्रमुख डा प्रकाश सोनी, डीआईपीआरओ रिटायर्ड एवं आल इंडिया स्वर्णकार समाज ज्वैलर्स एसोसिशन हरियाणा के प्रदेश प्रभारी सुरेन्द्र कुमार वर्मा कोथ,समाज सेवी वैद्य सत्यप्रकाश आर्य,स्वर्णकार सभा भूना के प्रधान राजबीर सोनी,स्वर्णकार एवं सर्राफा एसोसिएशन फरीदाबाद के प्रधान सचिन वर्मा,स्वर्णकार समाज एसोसिएशन जींद के जिला प्रधान संजय गांगोली व जिला संगठन सचिव प्रदीप सोनी, जिला चेयरमैन वेदप्रकाश वर्मा,जिला सहमीडिया प्रभारी दिनेश उर्फ धूपा सुनार,राजकुमार खटकड़, सुनील कुमार,लालचंद सोनी पुन्हाना,राकेश वर्मा,अर्जुन वर्मा,रविन्द्र वर्मा,सुरेश वर्मा,जितेन्द्र वर्मा, डा विनोद कुमार वर्मा,मुम्बई के अयोध्याप्रसाद सेठ, राजकुमार लाम्बा,लखीराम सोनी,जोगेन्द्र वर्मा,रमेशचन्द्र आर्य,अजय कुमार,हर्ष,अमन वर्मा,हर्षित वर्मा,हरीश वर्मा,सुमित वर्मा,प्रकाश वर्मा,राजीव वर्मा,कृष्ण वर्मा,अशोक झिंगा भिवानी,कुलदीप सोनी,सचिन,लविश एवं देश भर से अन्य प्रबुद्ध स्वर्णकार बंधुओं व गणमान्य लोगों ने विशेष तौर से भाग लिया। इस संगम में स्वर्णकार समाज के सिरमौर विभिन्न सांसद व विधायक एक साथ एक मंच पर दिखे और सभी ने आपसी भाईचारे एवं एकता का परिचय देते हुए अपने विचार प्रकट किये। उन्होंने बच्चों की शिक्षा,स्वास्थ्य रोजगार व अन्य मुद्दों की चर्चा करते हुए स्वर्णकार एकता के साथ संगठित होने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया। इससे पूर्व इस आयोजन के पोस्टर का लोकार्पण विधायक विनय वर्मा एवं अन्य प्रमुख समाज सेवियों द्वारा कनॉट पैलेस दिल्ली में किया गया।


