कुरुक्षेत्र /राजकुमार अग्रवाल /अटल हिन्द
हरियाणा बीजेपी और उसके मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हरियाणा की जनता के साथ धोखा किया जिसके कारण हरियाणा की राजनीति में भूचाल आना लाजमी है आना भी चाहिए और हरियाणा बीजेपी को हरियाणा की सत्ता छोड़ देनी चाहिए क्योंकि हरियाणा की जनता ने चुनाव में जिस आदमी को विधानसभा के लिए चुना था वह खुद को हरियाणा का नागरिक कहता था उसका वोट भी हरियाणा का है ,वह सांसद भी रह चूका है लेकिन बीजेपी के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कुरुक्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में खुद को बिहारी बता कर हरियाणा की जनता को करारी चोट पहुंचाई है।
कुरुक्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी ने राज्य स्तरीय बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया था. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी और बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री कृष्ण नंदन पासवान ने मुख्य अतिथि के रूप में इसमें शिरकत की.नायब सिंह सैनी ने कहा कि मोतिहारी से आगे भी कई जिले पड़ते हैं. बेतिया एक जिला है जहां मैं रहा हूं. बेतिया से आगे सीतामढ़ी में भी मैं रहा हूं. बिहार का कोई जिला ऐसा नहीं है, जिसमें मुझे काम करने का मौका नहीं मिला है.हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय बिहार दिवस कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि वे भी एक बिहारी हैं. उन्होंने कहा कि मुझे बिहारी होने पर खुशी है. मुझे खुशी है कि मैं भी एक बिहारी हूं.
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में पहली बार बिहार दिवस के उपलक्ष्य में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत स्नेह मिलन’ समारोह का आयोजन किया गया है. ये समारोह यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पानीपत और सोनीपत में आयोजित किया गया. ये दिन हमें हमारी विविधता में एकता की गौरवशाली परंपरा और समृद्ध संस्कृति की याद दिलाता है
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोक कला, संगीत और त्यौहार बिहार को एक अलग ही पहचान देते हैं. छठ पर्व को तो ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ का उत्तम उदाहरण कहा जा सकता है. मूल रूप से पूर्वांचल में मनाया जाने वाला ये पर्व अब विभिन्न प्रदेशों की सीमाएं लांघकर देशभर में मनाया जाने लगा है. पूरे हरियाणा प्रदेश में भी छठ पर्व मनाया जाता है.
हरियाणा बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में हरियाणा की जनता को यह नहीं बताया था की लाडवा से चुनाव लड़ रहा बीजेपी प्रत्याशी बिहार का है और तो और खुद नायब सैनी ने अपने ही सैनी समाज के साथ भी धोखा किया या फिर हरियाणा का सैनी समाज पहले से ही जानता था की नायब सैनी हरियाणा से नहीं बल्कि बिहार के रहने वाले है।
और अब जब खुद हरियाणा की सत्ता पर काबिज हरियाणा भाजपा के नेता और मुख्यमंत्री नायब सैनी ने खुद की पहचान एक बिहारी के रूप में हरियाणा की जनता के सामने लाकर हरियाणा की राजनीति में तहलका मचा दिया और नायब सैनी के इस ब्यान से जहाँ बीजेपी खुश दिखाई दे रही है वहीँ हरियाणा की आम जनता सकते में आ गई क्योंकि हरियाणा की जनता ने हरियाणा का मुख्यमंत्री हरियाणा का नागरिक बनाया था ना की प्रवासी बिहारी को।
नायब सैनी ने सार्वजनिक मंच से खुद को बिहारी बता कर बीजेपी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो खुद को कभी भगवान ने ऊपर से पटका है किसी महिला की कोख से नहीं जन्म लिया यही नहीं नरेंद्र मोदी तो खुद को भगवान का अवतार भी मानता है कहीं हरियाणा का नायब सैनी भी तो उसी रास्ते नहीं चल निकला और आहिस्ता आहिस्ता अपने सारे राज जनता के सामने खोलना चाह रहा हो अगर ऐसा होता है तो हरियाणा के इतिहास में यह पहला मौका है जब हरियाणा की जनता पर बीजेपी ने किसी बाहरी यानी बिहारी को हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाया और हरियाणा की जनता के साथ घिनौना मजाक किया ?
Add A Comment