मौत चाहिए तो मंदिर जाओ ,आठ लोगों की मौत, दर्ज़नो घायल
नालंदा जिले के एक मंदिर में भगदड़; आठ लोगों की मौत, ढेरों घायल
नई दिल्ली: बिहार के नालंदा जिले में स्थित शीतला माता मंदिर में मंगलवार (31 मार्च) को अचानक मची भगदड़ में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई है मृतकों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है जबकि दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं.आखिर मंदिर में भगदड़ क्यों मची?
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, चैत्र महीने के आखिरी मंगलवार पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी थी. इसी दौरान किसी बात को लेकर अचानक अफवाह फैली और देखते ही देखते भगदड़ की स्थिति बन गई. भीड़ के दबाव में कई लोग एक-दूसरे पर गिर पड़े और कुचल गए.

घायलों को बिहारशरीफ के मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.
समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए अस्पताल के डॉक्टर विश्वजीत कुमार ने कहा कि मृतकों में अधिकांश महिलाएं हैं.
उन्होंने आगे बताया, ‘करीब 13-14 लोगों को अस्पताल लाया गया था. जिसमें, आठ लोगों की मौत हुई है. बाकी का यहां इलाज चल रहा है. दो मरीज, जो गंभीर थे, उन्हें दूसरे अस्पताल रेफर किया गया है.’
मृतकों के आश्रितों को आपदा प्रबंधन विभाग से 4-4 लाख रुपये और मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपये का अनुदान देने का निर्देश दिया गया है.’

चश्मदीदों के मुताबिक पूजा के दौरान अचानक भगदड़ मच गई, जिससे अफरा तफरी का माहौल बन गया.
एक प्रत्यक्षदर्शी ललित कुमार ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, ‘आज महावीर जयंती और मंगलवार है, इसलिए वहां भारी भीड़ थी. बैरिकेड्स टूट गए और अचानक भगदड़ मच गई. लोग कह रहे हैं कि कुछ लोग कुचले गए हैं और मौतें हुईं…लोग यह भी कह रहे हैं कि वहां पुलिस मौजूद नहीं थी.’
पटना से पहुंची एक महिला ने कहा, ‘हम अंदर तक नहीं पहुंच सके. वहां मौतें हुई हैं, जिसके बाद हमें बाहर भेज दिया गया. वहां लाठीचार्ज भी हुआ था…’


