दो बच्चों सहित तीन की मौत, आरोपी थार चालक काबू किया
गांव लोकरा- गांव खोड रोड पर यह खतरनाक एक्सीडेंट हुआ
एक्सीडेंट में लगी चोटों के कारण तीनों की मौके पर मृत्यु हो गई
आरोपी की पहचान दीपांशु निवासी गांव गोरियावास के रूप में हुई
पटौदी/फतह सिंह उजाला
27 मार्च 2026 की रात को पुलिस थाना पटौदी, में एक सूचना गांव लोकरा- गांव खोड रोड पर एक एक्सीडेंट होने के संबंध में प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थल नजदीक गांव खोड पहुंची, जहां पर एक थार गाड़ी क्षतिग्रस्त मिली। इसके बाद पुलिस टीम को अस्पताल से सूचना प्राप्त हुई की सुभाष (उम्र-60 वर्ष) निवासी गांव खोड, गुरुग्राम, इशांत (उम्र-10 वर्ष) व जैद खान (उम्र-8 वर्ष) दोनों निवासी मिलकपुर गुर्जर जिला खैरथल तिजारा (राजस्थान) की एक्सीडेंट में लगी चोटों के कारण मृत्यु हो गई है। जिस पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची तथा आवश्यक कार्यवाही कर मृतकों के शव को मोर्चरी में रखवाया गया।
मृतक सुभाष के भाई ने पुलिस टीम को शिकायत के माध्यम से बतलाया कि इसका भाई सुभाष मृतक गांव खोड में रहता है तथा यह गांव लोकरा- गांव खोड रोड पर गांव खोड के पास प्लॉट में रहता है। 27 मार्च 2026 की रात को इसका भाई उसके नवासे ईशांत व जैद खान को लेकर इनके पास आया था तथा जब इसका भाई इनसे मिलकर प्लॉट से गांव खोड की तरफ इसके भाई सुभाष के मकान में जा रहे थे । इसी दौरान पीछे से एक थार गाड़ी चालक तेज गति से गाड़ी को चलाता हुआ लेकर आया और पीछे से इसके भाई सुभाष, नवासे ईशांत व जैद खान को टक्कर मार दी जिसमें लगी चोटों के कारण उनकी मृत्यु हो गई। शिकायत पर थाना पटौदी, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।
थाना पटौदी गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में आरोपी गाड़ी चालक को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान दीपांशु (उम्र-25 वर्ष) निवासी गांव गोरियावास जिला गुरुग्राम के रूप में हुई है। पुलिस टीम द्वारा थार गाड़ी को कब्जा पुलिस कब्जा में लिया गया है।
Add A Comment


