श्याम वाटिका टोडापुर पालिका पार्क युवा प्रेमी जोड़ों का बन गया सेफ आदर्श पार्क
कोई भी अनहोनी होते ही सबसे पहले पुलिस की जवाब देही से इनकार नहीं
वार्ड 5, वार्ड 6 और वार्ड 8 के पार्षदों के निर्वाचन क्षेत्र में शामिल यह सार्वजनिक पार्क
पार्क के तीन तरफ मंदिर, आने जाने वाले श्रद्धालु और आमजन भी परेशान
फतह सिंह उजाला/ग्राउंड रिपोर्ट
टोडापुर पालिका पार्क(Todapur Municipal Park)। “यह सभी बेशर्म” लेकिन हमने “अभिभावकों को शर्मिंदा होने से बचाया”। यह पंक्ति अथवा शब्द अपने आप में बहुत कुछ कहने के लिए पर्याप्त हैं । पटौदी जाटोली मंडी परिषद के पुराना हेली मंडी नगर पालिका इलाके में ही टोडापुर पार्क जो कि अब श्याम वाटिका के नाम से पहचान बनाए हुए हैं। यह पार्क कथित रूप से आवारा और बेशर्म कहे जाने वाले युवा जोड़ों का सबसे आदर्श और सुरक्षित सार्वजनिक पार्क बनता जा रहा है। ऊपर की पंक्ति अथवा शब्द के पीछे की हकीकत यह है, कि इस बार बेशर्म और बहाया युवा प्रेमी जोड़ों के चेहरे छुपा दिए गए हैं। भविष्य में चेहरे भी सार्वजनिक करने से परहेज नहीं किया जाएगा । इसका मुख्य कारण है जब सार्वजनिक पार्क में ही इनको अपनी प्राइवेसी का डर नहीं , तो फिर प्राइवेसी को सार्वजनिक होने से किस बात का डर ? आम जनमानस के सामने सार्वजनिक पार्क में ही उनकी हरकतें लोगों के लिए परेशानी का कारण भी बनती जा रही है। कई बार संदिग्ध अवस्था में बैठे होने या उनकी हरकतें देखकर टोकने पर, अपशब्द सहित कथित रूप से धमकी देने में भी विशेष रूप से युवकों में कोई कानून का डर दिखाई नहीं देता।

सर्दियों के मौसम में श्याम वाटिका टोडापुर पालिका पार्क खास तौर से दोपहर के समय कथित आवारा शरारती बेशर्म बेहया और संदिग्ध युवा प्रेमी जोड़ों का ठिकाना बन जाता है । पेड़ के पीछे या फिर यहां लगी हुई लाइटों के पिलर के आसपास आपस में छिपकर बैठे रहते हैं। लगभग सप्ताह भर पहले महिला पुलिस के साथ में कुछ पुलिसकर्मी लोगों के मुताबिक एक बार दोपहर के समय अवश्य इस पार्क में पहुंचे थे। दोपहर के समय तीन मंदिरों से घिरे हुए तथा आवासीय बस्ती में रहने वाले परिवार से महिलाएं और बच्चे बुजुर्ग भी सर्दी से बचने के लिए धूप में बैठने के वास्ते इसी पार्क आना पसंद करते प्राथमिकता देते हैं। लेकिन यहां पहुंचने पर हालात और माहौल ही बेशर्मी और बेहयाई वाला दिखाई देता है।

यहां यह बात कहने और लिखने में कोई संकोच नहीं है कि किसी भी कारण से किसी भी वजह से प्रेमी जोड़ों में किसी भी बात को लेकर अनहोनी हो गई, तो सबसे अधिक जवाब दे ही पुलिस प्रशासन की ही बनेगी ? सबसे पहला सवाल आम लोगों के द्वारा भी यही उठाया जाएगा पुलिस विभाग के द्वारा सार्वजनिक पार्क में नियमित रूप से जांच और चेकिंग के अलावा पेट्रोलिंग में कंजूसी क्यों की जा रही है? दूसरी तरफ अक्सर लव जिहाद को लेकर प्रेमी जोड़ों के आपस में मरने- मारने, परिजनों में लड़ाई झगड़ा और हमला किया जाने की खबरें भी सामने आती रहती हैं ।

अब इस बात की पुष्टि करना भी आसान और सहज नहीं है कि यहां बेशर्मी से बैठने वाले प्रेमी युवा जोड़े अलग-अलग धर्म के या फिर एक ही वर्ग अथवा धर्म विशेष के होते हैं ? कई बार पूछने या टोकने पर ऐसे कथित आवारा प्रेमी युगल जोड़ों के द्वारा उल्टा ही सवाल किया जाता है, पूछने वाले तुम कौन होते हो? स्थानीय निवासियों की पटौदी जाटोली मंडी परिषद प्रशासन और चेयरमैन से पुरजोर मांग है कि स्थानीय पुलिस प्रशासन के सहयोग से श्याम वाटिका टोडापुर पालिका पार्क में नियमित रूप से चार-चार घंटे की दो शिफ्ट में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी नियुक्त करवाई जाए। इसके अलावा इस सार्वजनिक पार्क के साथ ही अन्य सार्वजनिक पार्कों में भी प्राथमिकता से सीसीटीवी कैमरे स्थापित करवाए जाए । जिससे कि विभिन्न प्रकार का नशा करने वाले नशेड़ियों की भी पहचान हो सके। इससे अधिक बेशर्म बेहया प्रेमी युगल जोड़ों की अश्लील हरकतों पर नजर रखते हुए पुलिस प्रशासन से आवश्यक कार्रवाई में सहयोग लिया जाना आसान हो जाए।
Add A Comment


