पार्षद राकेश कुमार बबल के पिता मास्टर शेरसिंह का देवलोक गमन
स्वर्गीय शेर सिंह अपने पीछे छोड़ गए हंसता खेलता भरा पूरा परिवार
मंगलवार बुधवार मध्य रात्रि को शेर सिंह ने घर पर ली अंतिम
स्वर्गीय शेर सिंह की अंतिम यात्रा में जनप्रतिनिधि व गणमान्य व्यक्ति शामिल
फतह सिंह उजाला
पटौदी। पटौदी जाटोली मंडी परिषद के वार्ड 5 से पार्षद एवं युवा समाजसेवी, लायन टेलर और ड्रॉपर के संचालक राकेश कुमार उर्फ बबल के पिता मास्टर शेर सिंह का देवलोक गमन हो गया। लगभग 75 वर्षीय शेर सिंह ने मंगलवार- बुधवार मध्य रात्रि को घर पर ही अंतिम सांस ली। प्रजापत समाज में मजबूत पहचान रखने वाले स्वर्गीय मास्टर शेर सिंह की अंतिम यात्रा में पटौदी जाटोली मंडी परिषद के चुने हुए जनप्रतिनिधि, प्रजापत समाज व अन्य 36 बिरादरी के गणमान्य व्यक्ति विशेष रूप से पहुंचे और अपनी संवेदनाएं पीड़ित परिवार के प्रति व्यक्ति की।
75 वर्षीय स्वर्गीय मास्टर शेर सिंह और उनके पुत्र पार्षद राकेश कुमार बबल सहित पूरा परिवार धार्मिक प्रवृत्ति का है। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर अपनी हिस्सेदारी निभाने आ रहे हैं । पार्षद पुत्र राकेश कुमार बबल के द्वारा भी अपने स्वर्गीय पिता के पद चिन्ह पर चलते हुए एक जनप्रतिनिधि के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में समाज हित में विभिन्न प्रकार के कार्य जारी है। स्वर्गीय शेर सिंह अपने पीछे हंसते खेलते भरे पूरे परिवार पत्नी श्रीमती शांति देवी, पुत्र राकेश कुमार बबल, पुत्रवधू श्रीमती निशा, पोत्र ऋषभ, पोत्री निकिता, पुत्री स्वीटी और पुत्री शेखा को छोड़ गए हैं । स्वर्गीय मास्टर शेर सिंह को पक्षियों सहित जानवरों से भी विशेष लगाव रहा। उनके देवलोक गमन पर उनका अपना पालतू सबसे वफादार चौकीदार ब्राउनी भी उदास देखा गया। स्वर्गीय मास्टर शेर सिंह के द्वारा जिला गुरुग्राम में टेलरिंग के क्षेत्र में अपनी एक विशेष पहचान बनाई गई। इस पहचान और नाम अब लायन टेलर के रूप में पुत्र राकेश कुमार बबल के द्वारा नई पहचान और ऊंचाई दी जा रही है।
Add A Comment


