Author: atalhind

देशभर के कई राज्यों में मार्च महीने में ही गर्मी ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. मौसम विभाग के मुताबिक पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान और आसपास के निचले हिस्से में वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बन रहा है, जिसका असर हमारे देश में भी देखने को मिलेगा. ऐसे में मौसम विभाग ने कई राज्यों में तापमान में बढ़ोतरी की आशंका जताई है. इसके अलावा पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी को लेकर चेतावनी भी जारी की है. विभाग के अनुसार दिल्ली में आज तेज धूप निकलेगी, जिससे लोगों को गर्मी का एहसास हो सकता है. विभाग के मुताबिक, […]

गोरखपुर की स्पेशल टास्क फोर्स STF को शनिवार को बड़ी सफलता मिली है. मुख्तार अंसारी के कुख्यात शूटर अनुज कन्नौजिया को गोरखपुर STF ने झारखंड पुलिस के सहयोग से जमशेदपुर में मार गिराया है. इस दौरान दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चलीं. अनुज का पूर्वांचल के कई जिलों में खौफ था और वह मुख्तार का भरोसेमंद आदमी था. उसे मुख्तार का राइट हैंड कहा जाता था. एक दिन पहले ही अनुज कन्नौजिया पर ढाई लाख रुपए का इनाम घोषित हुआ था. STF लगातार उसकी फिराक में लगी थी लेकिन अपने ठिकानों के बदलने से वह आसानी से बचता जा […]

जरा सोचिए शादी का समारोह चल रहा हो, तभी दूल्हा या दुल्हन सात फेरे लेने से इनकार कर दे? इससे दोनों परिवारों की इज्जत दांव पर लग जाती है. लेकिन ऐसा ही वाकया मध्य प्रदेश के छतरपुर से सामने आया है, जहां दुल्हन ने शादी के मंडप पर दूल्हे संग सात फेरे लेने से इनकार कर दिया. तब लोकलाज के कारण दूल्हे के पिता ने अपनी ही रिश्तेदारी में एक लड़की से कहा- बेटी तुम मेरे बेटे से शादी कर लो. इससे हमारी इज्जत बच जाएगी. लड़की मान गई और उसने दूल्हे से उसी मंडप पर शादी कर ली. लेकिन […]

उत्तर प्रदेश के बरेली में 45 वर्षीय महिला सोनू का अपहरण कर बदमाशों ने उसे गोली मार दी. घायल महिला को गांधी उद्यान के पास फेंक कर आरोपी फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. एसपी सिटी मानुष पारीक और सीओ सिटी पंकज श्रीवास्तव ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया. महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है. डॉक्टर ने बताया कि महिला का ऑपरेशन किया जाएगा. दरअसल सोनू जो इज्जत नगर के वीर सावरकर […]

राजस्थान के दौसा से हनीट्रैप का मामला सामने आया है. यहां से तीन ऐसी महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है, जो पहले लोगों को अपने जाल में फंसाती थी और फिर उसने पैसे ऐंठती थीं. यही नहीं ये महिलाएं इतनी शातिर थी कि अगर कोई इन्हें पैसे देने से इनकार करता था तो ये महिलाएं उन्हें झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी तक देती थी. तीनों महिलाएं लोगों को ब्लैकमेल करने का काम करती और पैसे ऐंठती थीं. अब तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि तीनों जयपुर की रहने वाली हैं और […]

राजस्थान के जयपुर में वीर तेजाजी मंदिर में असामाजिक तत्वों ने मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया है. घटना सांगानेर थाना के प्रताप नगर मंदिर की है. देर रात असामाजिक तत्वों ने प्राचीन मंदिर में मूर्ति में जाकर तोड़-फोड़ की. इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. इस बीच सर्व समाज के लोगों ने यहां पहुंचकर नारेबाजी शुरू कर दी. मंदिर में तोड़-फोड़ की सूचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे. गुस्साए लोगों ने मंदिर के सामने जयपुर-टोंक रोड को जाम कर दिया ट्रैफिक पुलिस ने किया रूट डायवर्जन यहां पर गुस्साए […]

मुंबई पुलिस के पोर्ट जोन के डीसीपी सुधाकर पाठारे की सड़क हादसे में मौत हो गई. हैदराबाद में ट्रेनिंग के लिए गए थे आज छुट्टी होने के कारण घूमने निकले थे तभी एक दूसरी गाड़ी ने उनकी कार को टक्कर मार दी जिसमें उनकी मृत्यु हो गई. यह दुर्घटना आज दोपहर 12 बजे घटी. सुधाकर पठारे का कुछ ही दिनों में DIG प्रमोशन होने वाला था. बदलापुर में नाबालिग बच्चियों के साथ जो यौनशोषण हुआ था जिसके बाद आरोपी अक्षय शिंदे की एनकाउंटर में मृत्यु हो गई थी तब सुधाकर पाठारे ही वहां डीसीपी थे. जानकारी के मुताबिक, पठारे अपने […]

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में घर से लापता किसान का शव 19 दिन बाद कुएं पर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शनिवार सुबह मूंदी नगर के जामनिया रोड़ पर एक खेत के कुएं में लाश मिलने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर मूंदी पुलिस टीम डायल 100 की टीम पहुंची। कुएं में लाश मिलने की जानकारी तब मिली जब कुएं के अंदर से बदबू आने लगी थी। आसपास के खेत बालों ने कुएं में देखा तो लाश दिखाई दी। मूंदी पुलिस ने क्रेन की मदद से लाश […]

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के जल संसाधनों का संरक्षण और पुनर्निमाण आवश्यक है। प्रदेश की नदियां, सरोवर और अन्य जल स्त्रोत हमारे जीवन के आधार हैं। इनके संरक्षण, पुनर्जीवन और प्रभावी प्रबंधन के लिए सरकार और समाज दोनों सजग रहें, यह आवश्यक है। इस उद्देश्य से प्रदेश में तीन माह अवधि का जल गंगा संवर्धन अभियान प्रारंभ हो रहा है। प्रदेश में 30 मार्च से 30 जून तक राज्य स्तरीय जल गंगा संवर्धन अभियान संचालित किया जाएगा। इसे सफल बनाने के लिए अधिकतम प्रयास किए जाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुक्रवार की शाम मंत्रालय से […]

मैहर। चैत्र नवरात्रि में MP के मैहर जिले में त्रिकुट पर्वत पर स्थित “मैहर माँ शारदा माता मंदिर” में बड़ी संख्या में लोग दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। आपको बता दें की मां शारदा माता मंदिर में दर्शन करने के लिए देश के साथ विदेश से बड़ी संख्या में लोग आते हैं। अगर आप भी नवरात्रि में मां शारदा के दर्शन करने का प्लान बना रहे हैं, तो हम आपको बताएंगे कि रोडवेज से लेकर हवाई जहाज से मैहर कैसे पहुंचे। यह एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, जो विशेष रूप से शारदा माता के मंदिर के रूप में जाना जाता […]