Author: atalhind

जावद।  मध्य प्रदेश के जवाद में वार्ड नंबर 11 बोहरा घाटी पर अमजद पिता अकबर खान के घर पर अज्ञात चोरों ने एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरी की घटना के समय पूरा परिवार छत पर सो रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार चोर खिड़की तोड़कर कमरे में घुसे और वहां पर पड़ी दोनों अलमारी के ताले तोड़कर उसमें रखे तीन लाख से ज्यादा रुपए नगदी, 1 किलो चांदी के नए पुराने सिक्के, एक जोड़ी चांदी के पायजब, छोटी बच्ची के चांदी की चूड़ियां, चांदी की बिछिया, सोने का मंगलसूत्र, सोने के टॉप्स ,सोने की 2 अंगूठी, […]

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में जिम में जाकर वर्कआउट कर रहे एक कारोबारी को अचानक हार्ट अटैक आ गया और उसकी मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार की है घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मृतक का नाम यतीश है यतीश कारोबारी था और रोज जिम वर्कआउट करने के लिए जाता था। जिम से यतीश को तत्काल अस्पताल ले जाया गया यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आपको बता दें की एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें यतीश डंबल लेकर एक्सरसाइज करने के लिए जा रहा है। यतीश डंबल नीचे […]

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश की धरती पर चीता प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। भारत और लगभग सम्पूर्ण एशिया महाद्वीप से विलुप्त हो चुके चीतों का पुनर्वास कर राज्य सरकार प्रकृति से प्रगति और प्रगति से प्रकृति के संरक्षण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि आज ही केन्द्रीय पर्यावरण, वन एनं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ मिलकर चीता प्रोजेक्ट की समीक्षा की है। इसमें तय किया कि मध्यप्रदेश में चीता प्रोजेक्ट का विस्तार किया जाएगा। केन्द्रीय मंत्री ने कूनो नेशनल पार्क […]

भिंड: मध्यप्रदेश के भिंड जिले में प्रशासन ने ‘सीएम हेल्पलाइन’ की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने वाले 10 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने कल देर शाम इस संबंध में आदेश जारी किए। निलंबित कर्मचारियों में सात पटवारी, एक राजस्व निरीक्षक, एक श्रम निरीक्षक और एक समग्र सुरक्षा विस्तार अधिकारी शामिल है। पटवारियों अंकित शर्मा, नीरज शर्मा, देवव्रत सिंह चौहान, कौशल्या दोहरे, राजकुमार शर्मा, धीरेन्द्र कुमार वर्मा और उपेन्द्र सिंह के खिलाफ निलंबन की कारर्वाई की गयी है। इसके अलावा राजस्व निरीक्षक राजवीर सिंह भदौरिया, लहार के श्रम निरीक्षक नीतेश ब्रजपुरिया और […]

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी तहसील क्षेत्र में घर के बाहर खेल रही 6 साल की बच्ची को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। वहीं एक दूसरी घटना में अज्ञात वाहन की टक्कर से शादी में जा रहे 2 दोस्तों की मौत हो गई है। एक युवक गंभीर घायल है, घायल युवक का अभी इलाज चल रहा है। 6 साल की बच्ची को ट्रैक्टर ने मार दी टक्कर घोड़ाडोंगरी तहसील के हीरावाड़ी गांव में ट्रैक्टर ने 6 साल की बच्ची को टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने बच्ची के शव का घोड़ाडोंगरी अस्पताल […]

रायसेन : रायसेन जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जिसमें एक बारात की कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में दूल्हा समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब बारात सुल्तानगंज के घोघरी गांव से खुरई जिला सागर जा रही थी। तभी एक कार सुल्तानगंज से बेगमगंज सड़क पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से निकाल कर बेगमगंज सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दूल्हा संतराम चढ़ार पिता हेमराज को खुरई शादी के लिए रवाना कर दिया गया। […]

खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एसएफ के जवान ने सुसाइड कर लिया। जवान ने खुद को अपनी सर्विस राइफल से गोली मारी है, गोली सिर के आर पार निकल गई जवान की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना गोगावां क्षेत्र की है। घटना शुक्रवार की है मृतक का नाम राजकुमार शर्मा है और राजकुमार इंदौर का रहने वाला है और फर्स्ट बटालियन की सी कंपनी में तैनात था। यह कदम उसने क्यों उठाया इसका अभी पता नहीं चल पाया है, पुलिस हर एंगल पर मामले की जांच कर रही है। राजकुमार ने ड्यूटी के दौरान ही यह […]

छतरपुर : छतरपुर शहर के छत्रसाल चौक क्षेत्र में एक शराबी विकलांग व्यक्ति को अपनी तीन पहिया बाइक पर दो मासूम बच्चों को बैठाकर उनसे भीख मंगवाते हुए पकड़ा गया। स्थानीय लोगों द्वारा मामले की सूचना सिटी कोतवाली थाना और सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद दांगी मौके पर पहुंचे और विकलांग व्यक्ति सहित दोनों बच्चों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए ले गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी व्यक्ति नशे की हालत में था और बच्चों को तपती धूप में बिना चप्पल पहने गलियों और चौराहों पर घूमाकर भीख मंगवा रहा था। […]

राजनांदगांव। सुशासन तिहार जनमानस की उम्मीदों एवं आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बेहतरीन पहल है। जिसमें लोकतंत्र एक अलग स्वरूप में अभिव्यक्त हुआ है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आव्हान पर जनसामान्य में अपनी समस्याओं के समाधान के प्रति जज्बा दिखाई दे रहा है। जिले में सुशासन तिहार 2025 का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिले में प्रथम चरण में 8 अप्रैल 2025 से 11 अप्रैल 2025 तक नगर निगम राजनांदगांव अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु कुल 20 हितग्राहियों द्वारा आवेदन प्राप्त हुये हैं। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना शहीद वीर नारायण […]

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चोरी के शक में आइसक्रीम फैक्टरी के दो दलित मजदूरों को उनके मालिक और उसके सहयोगी ने कथित तौर पर यातनाएं दीं। आरोपियों ने श्रमिकों के नाखून उखाड़ दिए और उन्हें बिजली के झटके दिए। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के निवासी अभिषेक भांबी और विनोद भांबी को सिविल लाइंस पुलिस थाना क्षेत्र के खपराभट्टी इलाके में छोटू गुर्जर की आइसक्रीम फैक्टरी में काम के लिए एक ठेकेदार के जरिए रखा गया था। अधिकारी ने बताया कि 14 अप्रैल को गुर्जर और उसके सहयोगी मुकेश शर्मा […]