Author: atalhind
पंजाब भर में आज बैसाखी का त्यौहार मनाया जा रहा है। लोग बड़ी धूमधाम से इस त्यौहार को मनाते हैं। पूरे पंजाब में बैसाखी के त्यौहार धूम रहती है। ऐसे में खबर सामने आई है कि सी.एम. मान आज श्री गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब में नतमस्तक होंगे तो वहीं इस शुभ अवसर पर आप के अन्य मंत्री भी अलग-अलग जगह गुरुद्वारों में नतमस्तक होंगे। आपको बता दें कि मंत्री अमन अरोड़ा सुनाम के गुरुद्वारा नामदेव जी और गुरुद्वारा अकालगढ़ साहिब में, मंत्री बलजीत कौर गांव बोरा गुर्जर मलोट और दानेवाला के गुरुद्वारा साहिब में, मंत्री हरभजन सिंह ETO गुरुद्वारा बाबा […]
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज बैसाखी के मौके पर गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब में नतमस्तक होंगे। इस मौके पर वे पंजाब की खुशहाली और अमन चैन के लिए अरदास करेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने संगत को बैसाखी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दशम पिता साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने श्री आनंदपुर साहिब की पवित्र धरती पर जात-पात, रंग भेदभाव से मुक्त खालसा की स्थापना कर हमें पूरी दुनिया में अलग पहचान से नवाजा। आज खालसा साजना दिवस और बैसाखी के मौके पर गुरु के चरणों में नतमस्तक हो रही संगत को लाख-लाख बधाई।
चौगावां: पुलिस थाना लोपोके के अधीन आते गांव बराड़ के एक युवक हरनूर सिंह पुत्र हरपाल सिंह की मेलबर्न में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस संबंध में मृतक के पिता हरभाल सिंह ने बताया कि उसका इकलौता बेटा हरनूर सिंह 2018 में मेलबर्न गया था, जहां उसकी पी.आर. खत्म हो गई थी और वह ट्रक ड्राइवर था। हाल ही में वह अपना ट्रक सिडनी से एडिलेड ले जा रहा था, तभी रास्ते में उसका ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें हरनूर की मौके पर ही मौत हो गई।
जालंधर: जालंधर शहर में बढ़ते ट्रैफिक के बोझ को कम करने और स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए नहर के साथ-साथ प्रस्तावित बाईपास प्रोजैक्ट को पूरा करने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ रही है। माना जा रहा है कि अगर यह प्रोजैक्ट शुरू हो जाता है तो न केवल जालंधर के लिए फायदेमंद होगा बल्कि वैस्ट विधानसभा क्षेत्र के लिए तो यह वरदान साबित होगा। इस प्रोजैक्ट के तहत बस्ती बावा खेल पुली से सीधी सड़क नहर के साथ साथ डी.ए.वी. कालेज वाली नहर की पुली तक और उससे आगे हाईवे पर बाबा बालक नाथ […]
फगवाड़ा: फगवाड़ा शहर में अनोखे तरीके से चोरी का मामला सामने आया है। मौके पर पहुंची पुलिस भी यह देखकर हैरान रह गई कि चोरी कैसे हो गई। फगवाड़ा स्थित मोहल्ला ओंकार नगर में साईं मोबाइल नाम से मोबाइल की दुकान है जहां पर रात करीब तीन बजे दो चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।। दुकान मालिक भी इस बात से हैरान है कि चोर चोरी की घटना को कैसे अंजाम देकर गए हैं। दुकान मालिक निकेश कुमार ने बताया कि चोर तीसरी मंजिल से सीमेंट शेड तोड़कर अंदर घुसे और लाखों का सामान चोरी कर लिया। आश्चर्य की […]
जालंधर: मुरम्मत के चलते 13 अप्रैल को शहर के विभिन्न इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस क्रम में फोकल प्वाइंट सब स्टेशन से चलते 11 के.वी. राम विाहर, विवेकानंद, गुरुनानक, टॉवर, स्टार, गदईपुर 1-2, न्यूकॉन फीडरों के अन्तर्गत आते इलाके सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बंद रखे जाएंगे। इसी सब स्टेशन से चलेत 11 के.वी. उद्योग नगर, स्लेमपुर, फाजीलपुर, सनफ्लैग, संजय गांधी नगर, इंडस्ट्रीयल-3, डी.आई.सी., वाटर सप्लाई, बी.एस.एन.एल, कनाल, बाबा विश्वकर्मा, कालिया कालोनी, न्यू लक्ष्मी, जगदंबे, पंजाबी बाग, रंधावा मसंदा, बाबा मोहन दास नगर आदि फीडरों के अन्तर्गत आते इलाकों की सप्लाई दोपहर 2 से शाम 6 […]
छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में आने वाले जुन्नारदेव थाना क्षेत्र में जहरीले सांप ने 7 साल की बच्ची को काट लिया। मेहरबान भारती की बेटी उर्मिला घर के सामने महुआ बीन रही थी। बताया जा रहा है की बच्ची को समय रहते उपचार नहीं मिला, जिसके कारण उसकी मौत हो गई है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है, इस घटना के बाद परिजनों का भी रो – रो कर बुरा हाल है। इस घटना की सूचना पर एएसआई रमन सिंह अपनी टीम […]
छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह में हुए शामिल हुए CM विष्णु देव साय
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के नव नियुक्त अध्यक्ष रामसेवक पैकरा के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और पैकरा को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी उपस्थित थे और उन्होंने पैकरा को नए दायित्व की बधाई दी।मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि रामसेवक पैकरा वरिष्ठ राजनेता हैं और सामाजिक जीवन का उन्हें लंबा अनुभव है। उन्होंने अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया है। वे हमेशा से आदिवासी और वनवासी समुदायों […]
भोपाल। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि सम्राट विक्रमादित्य ने अपने शासन से उस काल को और भारत को गौरवान्वित किया। हमारी सांस्कृतिक चेतना के विकास में सम्राट विक्रमादित्य का अतुल्य योगदान रहा। वे शासकों के लिए आज भी एक आदर्श हैं। वे बड़े प्रजा वत्सल थे। उन्होंने शासकों को सिखाया कि एक राजा को किस तरह अपनी प्रजा की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने अपने शासनकाल में कला संस्कृति, साहित्य और विज्ञान के संरक्षण और संवर्धन से भारत राष्ट्र को समृद्ध किया। उप राष्ट्रपति श्री धनखड़ शनिवार शाम को दिल्ली के लाल किला परिसर स्थित माधादास पार्क में मध्यप्रदेश […]
अटल हिन्द - राष्ट्रीय हिंदी दैनिक
राजकुमार अग्रवाल (मुख्य संपादक)
401/10 न्यू अशोका कॉलोनी एसबीआई रोड़ कैथल 136027 हरियाणा (भारत)