Author: atalhind

हाजीपुर : थाना हाजीपुर में एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर बिना बताए घर से ले जाने के मामले में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना हाजीपुर के इंचार्ज हरभजन सिंह ने बताया कि थाना हाजीपुर के अधीन आने वाले एक गांव के व्यक्ति ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी पोती, जिसकी उम्र 13 साल है, को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर घर से बिना बताए ले गया है। इस पर हाजीपुर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

हाजीपुर: हाजीपुर पुलिस स्टेशन में फौज में भर्ती करवाने के झूठे सब्जबाग दिखाकर लाखों रुपए की ठगी करने के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए हाजीपुर पुलिस स्टेशन के इंचार्ज हरभजन सिंह ने बताया कि संतोष सिंह पुत्र नानक चंद, राज कुमार पुत्र रतन चंद और दिनेश कुमार पुत्र दीवान चंद, निवासी रणसोता ने एस.एस.पी. होशियारपुर को दिए गए शिकायत पत्र में बताया है कि तनीष जरियाल पुत्र मुकेश कुमार, निवासी रणसोता ने उनके लड़कों को फौज में नेशनल डिफेंस अकैडमी (एन.डी.ए.) के ग्रुप सी अपर डिवीजन क्लर्क के […]

पंजाब सरकार ने आज अहम बैठक की है। यह बैठक मुख्यमंत्री सी.एम. मान की अध्यक्षता में सरकारी आवास में हुई है जिसमें कई कैबिनेट मंत्रियों सहित प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलें लिए गए हैं जिसकी जानकारी कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दी है। कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा ने बताया कि बैठक में मेडिकल टीचग स्टाफ को लेकर अहम फैसला लिया गया है। मेडिकल टीचिंग स्टाफ की रिटायरमेंट आयु में वृद्धि की गई है। उनकी आयु 62 से बढ़ाकर 65 साल की गई है। इसी तरह विशेषज्ञ डॉक्टरों की आयु में भी […]

बमियाल: पिछले कुछ महीनों से भारत-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र खासकर नरोट जैमल सिंह और बमियाल सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए हेरोइन की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसी सिलसिले में एक बार फिर पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए बमियाल सेक्टर में हेरोइन सप्लाई करने का मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान मोहम्मद शरीफ के रूप में हुई है, जो बमियाल के नज़दीक उझ दरिया के किनारे स्थित दोस्तपुर गांव का रहने वाला है। बताया गया कि भारत-पाकिस्तान सीमा से आरोपी के घर […]

गुरदासपुर: जिला पुलिस गुरदासपुर को आज उस समय बड़ी सफलता मिली जब इस माह 5 अप्रैल को गांव वड़ैच में हुई हत्या के प्रयास की घटना को सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को काबू किया है। बता दें कि, आरोपियों ने सुखजीत सिंह के घर पर गोलियां चलाई थीं। जिला पुलिस अधीक्षक गुरदासपुर आदित्य ने इस संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि 5 अप्रैल को गांव वडैच में कुछ लोगों ने सुखजीत सिंह के घर पर फायरिंग की थी तथा फरार होने में सफल हो गए थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए, काहनूवान पुलिस स्टेशन में […]

बुढलाडा : शिव भक्तों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होने जा रही है, जो 9 अगस्त तक चलेगी। इसके चलते हर साल की तरह इस बार भी भोलेनाथ के भक्तों में उत्साह बना हुआ है। अमरनाथ श्राइन बोर्ड, जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल और सरकार के प्रयासों से अमरनाथ यात्रा की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठकें की गईं और प्रबंध पूरे किए गए, जिससे यात्रा आसान हुई, जो सराहनीय है। अमरनाथ यात्रा भंडारा संगठन शाइबो के अध्यक्ष राजन कपूर, बुढलाडा श्री शिव शक्ति सेवा मंडल […]

होटल में रूम बुक करने को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, अब रूम बुक करवाने का तरीका जल्द ही बदलने वाला है। रूम  बुक करवाने करवाने के लिए अब सरकार आधार वेरिफिकेशन के नियमों में बदलाव करने जा रही है। पहले जहां Aadhaar Card को पहचान के प्रमाण के तौर पर देना जरूरी था। नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नया बदलाव किया जा रहा है। बता दें कि अब  तक  होटल में रूम बुक करते समय आधार कार्ड दिखाना जरूरी था, लेकिन जल्द ही यह प्रक्रिया आसान होने जा रही है। नए बदलाव से होटल […]

पंजाब में एक और टोल प्लाजा फ्री होने की खबर मिली है। मिली जानकारी के अनुसार तरनतानर के झबाल में मन्नण टोल प्लाजा को आज टोल कर्मचारियों द्वारा फ्री कर दिया गया। दरअसल, टोल प्लाजा पर कर्मचारियों द्वारा कर्मचारियों के वेतन में कटौती को लेकर विरोध प्रदर्शन करने के बाद पूरे टोल प्लाजा को फ्री कर दिया गया, जबकि पिछली कंपनियां सभी कर्मचारियों को पूरा वेतन दे रही थीं। कर्मचारियों ने बताया कि अब पिछले माह मार्च में आई नई आईजीटी बी ग्लोबल कंपनी ने सभी टोल कर्मचारियों का वेतन काट लिया है। वह सभी स्थानीय कर्मचारियों के साथ धक्केशाही […]

जालंधर : शहर में आज बड़ा एक्शन देखने को मिला है। मशहूर पैलेस सहित 3 जगहों पर नगर निगम ने बुलडोजर चला दिया। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर के 120 फुटी रोड पर स्थित मशहूर तारा पैलेस पर आज नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान मौके पर पैलेस पर बुलडोजर चला दिया गया।  इसके अलावा रत्न नगर में अवैध घरों का निर्माण व दुकान को सील किया गया वहीं काला संघा में 5 एकड़ की कॉलोनी को भी ध्वस्त किया फिर आखिर में ओल्ड ग्रीन एवेन्यू पर बड़ी कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि, नगर निगम […]

अमृतसर : पेरिस में होने वाले 2024 पैरालंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले हरविंदर सिंह और उनके कोच जीवन ज्योत सिंह तेजा और सचखंड श्री दरबार साहिब में माथा टेकने पहुंचे। जहां उन्होंने श्री दरबार साहिब में माथा टेका, वहीं मधुर बाणी का भी आनंद उठाया। इस अवसर पर सचखंड श्री दरबार साहिब के सूचना विभाग द्वारा गुरु नगरी अमृतसर पहुंचने पर उन्हें सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर कोच द्रोणाचार्य अवार्डी जीवन ज्योत सिंह तेजा ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात है कि पंजाब का एक युवा सिख 2024 पेरिस पैरालिंपिक में भारत के […]