राजा राव इंद्रजीत ने अपने ही अंदाज में मनाया 76 वां जन्मदिन
75 साल-बेमिसाल … राव इंद्रजीत को बधाई देने उमड़ा “स्नेह का सैलाब”
बेदाग छवि और बेबाकी से अपनी बात कहने देशभर से मिली जन्मदिन की बधाई
राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष सहित मंत्रियों सहित अनेक राजनेताओं ने बधाई दी
राजनीति में रहते हुए लगभग पांच दशक तक बेदाग राजनीति की सराहना की
फतह सिंह उजाला
गुरुग्राम दिल्ली। अहीरवाल के लाल के नाम से मशहूर गुरुग्राम के सांसद एवं (Union Minister Rao Inderjit Singh )के 76वें जन्मदिन पर बधाई देने के लिए स्नेह का सैलाब उमड़ पड़ा। ऐसा मौका कभी कभार ही देखने को मिलता है जब किसी राजनेता के प्रति लोगों में इतना प्यार, विश्वास और आस्था नजर आए। राव इंद्रजीत के जन्मदिन पर उनके निवास पर कुछ ऐसा ही नजर आया। उन्हें बधाई देने के लिए उमड़े जन सैलाब ने यह साबित कर दिया कि राव को एक क्षेत्र विशेष की राजनीति तक सीमित नहीं रखा जा सकता। उन्हें चाहने वाले देश के कोने कोने में है।
राव केवल अपनी ईमानदार राजनीति ही नहीं, मिलनसार स्वभाव, बेदाग छवि के कारण भी लोगों के दिलों में घर बनाए हैं। सत्ता पक्ष और विपक्ष के शीर्ष नेताओं की ओर से मिली बधाई और उनके राजनीतिक जीवन की सराहना इस बात का प्रमाण है। देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी सहित उनके मंत्रिमंडल के तमाम साथियों ने राव को बधाई दी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी सहित विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों, मंत्रियों, विभिन्न पार्टियों के पदाधिकारियों और नेताओं ने भी उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर उनके साथ हरियाणा में कैबिनेट मंत्री और उनकी पुत्री आरती राव भी मौजूद थी।

मातृशक्ति ने भी राव इंद्रजीत पर स्नेह-दुलार लुटाया
अल सुबह से ही उनके निवास पर बधाई देने वालों का तांता लगना शुरू हुआ जो देर शाम तक जारी रहा। पूरे हरियाणा और देश के कोने कोने से लोग उन्हें बधाई देने पहुंचे। यहां पहुंचे लोगों में गजब का उत्साह नजर आया। हर किसी में राव को बधाई देने की होड़ साफ नजर आई। ढोल नगाड़ों और बैंड की ताल पर लोग नाचते गाते उन्हें बधाई देने पहुंचे। मातृशक्ति भी बड़ी संख्या में उन पर स्नेह और प्यार लुटाने की आतुर नजर आई। लोगों के प्यार और आशीर्वाद से राव भी गदगद नजर आए। उनकी आंखों में एक चमक नजर आई जो कह रही हों कि भले ही उम्र 75 साल हो गई है, लेकिन लोगों का यही समर्थन और प्यार उन्हें जवां बना रहा है। लोगों ने राव को बधाई देने के साथ उनकी निस्वार्थ सेवा और सौगातों के लिए कृतज्ञता भी प्रकट की। खासकर उनके लोकसभा क्षेत्र गुरुग्राम और अहीरवाल से पहुंचे लोगों ने क्षेत्र की लंबे समय तक निरंतर निस्वार्थ सेवा और सौगातों के लिए राव का आभार भी जताया। लोगों ने कहा कि उन्हें राव के नेतृत्व की लंबे समय तक जरूरत है।
अभी बहुत से काम अधूरे हैं, उन्हें पूरा करना
राजा राव इंद्रजीत सिंह ने भी कहा कि अभी बहुत से काम अधूरे हैं, उन्हें पूरा करना है। लोगों का यही आर्शीवाद और प्यार उनकी ताकत है। जिसके पास लोगों के प्यार और समर्थन की ताकत हो वह कभी बूढ़ा नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि वह 75 साल के जवान हैं और लोगों के प्यार से मिली ऊर्जा उन्हें हमेशा जवान बनाए रखेगी। उनके निवास के अलावा विभिन्न स्थानों पर भी लोगों ने उनका जन्मदिन अपने अपने अंदाज मनाया गया। कहीं मंदिरों में उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए विशेष आरती, भजन कीर्तन हुए तो कहीं कलश यात्राएं निकाली गई।
कहीं हवन हुए तो कहीं गौशालाओं ने सवामनी
राजा राव इंद्रजीत सिंह के 76 वें जन्म दिवस के मौके पर कहीं हवन हुए तो कहीं गौशालाओं ने सवामनी की गई। उनके लोकसभा क्षेत्र के साथ हरियाणा के विभिन्न हिस्सों से लेकर, राजस्थान, यूपी शिकार्यकर्ता उनसे मिलने पहुंचे । यह सिलसिला दिन भर चलता रहा। कहीं अनाथ बच्चों को भोजन कराया गया तो कहीं मरीजों को फ्रूट आदि वितरित किए गए। कहीं रक्तदान शिविर तो कहीं फ्री हेल्थ चेकअप कैंप आयोजित हुए। कुल मिलाकर राव के 76वें जन्मदिन को लोगों ने उत्सव के रूप में मनाया।
Add A Comment


