रायसीना में बने फॉर्महाउस पर अवैध पार्टी पर गुरुग्राम पुलिस की रेड
अवैध पार्टी का आयोजन करने वाला मुख्य आरोपी किया गया गिरफ्तार
पुलिस को मौके से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब व म्यूजिक सिस्टम बरामद
आरोपी की पहचान आनंद उर्फ एंडी निवासी वैशाली जिला गाजियाबाद के रूप में हुई
फतह सिंह उजाला
गुरुग्राम 26 दिसम्बर । शुक्रवार को पुलिस थाना भौंडसी, गुरुग्राम की पुलिस टीम को अपने विश्वसनीय सूत्रों के माध्यम से एक सूचना पहाड़ी में स्थित फार्म हाउस में अवैध पार्टी होने के संबंध में प्राप्त हुई। सुरेंद्र फोगाट सहायक पुलिस आयुक्त बादशाहपुर, पुलिस थाना भौंडसी, गुरुग्राम की टीम, पुलिस थाना सैक्टर 65, अपराध शाखा 39 व अपराध शाखा 40 की पुलिस टीम की मदद से उपरोक्त सूचना पर बताएंगे स्थान ए 58 फार्म हाउस रावली रायसीना भोंडसी, गुरुग्राम पर रेड की गई, जहां पर अवैध पार्टी चल रही थी व काफी संख्या युवक एंड युवतियां पार्टी में मौजूद थे जिनसे पुलिस टीम द्वारा पूछताछ की गई ।
जिला पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक पूछताछ से पुलिस को पता चला कि इस पार्टी का आयोजनकर्ता आनंद है। पुलिस टीम द्वारा फार्म हाउस में बने एक कमरा से उपरोक्त आरोपी आनंद उर्फ एंडी निवासी वैशाली जिला गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश ) को गिरफ्तार किया गया । पुलिस टीम को तलाशी के दौरान काफी मात्रा में शराब की बोतले मिली जो आरोपी द्वारा उपरोक्त पार्टी में परोसी जा रही थी।
उपरोक्त आरोपी के कब्जा से 130 ग्राम चरस व घटना स्थल से 101 बोतल बीयर व 23 बोतल अंग्रेजी शराब प्राप्त होने व बिना परमिशन के डीजे बजाकर अवैध पार्टी करने पर संबंधित अधिनियम (एनडीपीएस एक्ट,आबकारी अधिनियम, व भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत पुलिस थाना भोंडसी में मामला दर्ज किया गया।पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जा से 130 ग्राम चरस, 101 बोतल बीयर व 23 बोतल अंग्रेजी शराब व म्यूजिक सिस्टम बरामद की गई।पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त आरोपी आनंद उर्फ एंडी अभियोग में नियमानुसार गिरफ्तार किया गया । आरपी ने पूछताछ में बतलाया कि वह पार्टी में सप्लाई करने के लिए यह चरस किसी व्यक्ति से खरीद कर लाया था।उससे पहले ही गुरुग्राम पुलिस ने रेड कर दी और इसको गिरफ्तार कर लिया। अभियोग में आगामी कार्यवाही के लिए माननीय अदालत में पेश किया जाएगा व पुलिस हिरासत रिमांड पर लेकर अभियोग में गहनता से पूछताछ की जाएगी। अभियोग का अनुसंधान जारी है।डॉक्टर हितेश यादव पुलिस उपायुक्त दक्षिण ने कहा कि नए साल पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा बिना कानूनी इजाजत के इस तरह की पार्टी आयोजित पाए जाने पर गुरुग्राम पुलिस द्वारा सख्त कार्यवाही की जाएगी ।
Add A Comment


