गर्लफ्रेंड इंटरव्यू ना दे सके । इसलिए बॉम्ब होने की ईमेल भेजी, आरोपी गिरफ्तार
वहां पर डर का माहौल हो जाए और आरोपी की गर्लफ्रेंड इंटरव्यू न दे पाए
डीएलएफ होराइजन सेंटर सैक्टर-43, गुरुग्राम की बिल्डिंग कि यह घटना
आरोपी की पहचान अनिकेत पॉल निवासी बालीगंज पश्चिम-बंगाल के रूप में हुई
आरोपी ने लंदन से एलएलएम की पढ़ाई की तथा गुरुग्राम में कंपनी के लीगल मामले देख रहा
फतह सिंह उजाला
गुरुग्राम 25 फरवरी । 24 फरवरी को पुलिस थाना सुशांत लोक, गुरुग्राम की टीम को कंट्रोल रूम से एक सूचना डीएलएफ होराइजन बिल्डिंग सैक्टर-43, गुरुग्राम में बॉम्ब होने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई।
उपरोक्त सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची व पुलिस की डॉग स्क्वॉड टीम, फायरबिग्रेड व एचडीआरएफ की टीम को बुलाकर मौका घटना स्थल का निरीक्षण करवाया गया जहां पुलिस टीम को कोई बॉम्ब नहीं मिला। बिल्डिंग की सिक्योरिटी पदाधिकारियों ने पुलिस टीम को लिखित शिकायत के माध्यम से बतालाया कि दिनांक 24 फरवरी को बिल्डिंग में द कॉर्पोरेट एज कंपनी के ईमेल पर समय लगभग सुबह 9:15 पर उपरोक्त बिल्डिंग में बॉम्ब होने के संबंध में एक ईमेल प्राप्त हुई है। किसी ने डर का माहौल पैदा करने के लिए बॉम्ब होने की झूठी ईमेल भेजी है। प्राप्त शिकायत पर पुलिस थाना सुशांत लोक, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।
जिला पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक थाना सुशांत लोक, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में आरोपी को बुधवार को सैक्टर-31, गुरुग्राम से काबू किया। आरोपी की पहचान अनिकेत पॉल (उम्र-29 वर्ष) निवासी बालीगंज, कोलकाता (पश्चिम-बंगाल) के रूप में हुई है।
पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपी ने लंदन से एलएलएम की पढ़ाई की हुई है तथा वर्तमान में गुरुग्राम में एक प्राइवेट कंपनी के लीगल मामले देखता है। उपरोक्त आरोपी का अपनी गर्लफ्रेंड से मनमुटाव चल रहा था तथा उसकी गर्लफ्रेंड डीएलएफ होराइजन सेंटर सैक्टर-43, गुरुग्राम की बिल्डिंग में एक कंपनी में इंटरव्यू देने के लिए जाने वाली थी। वह इंटरव्यू नहीं दे पाए इसलिए आरोपी ने डीएलएफ होराइजन सेंटर की ईमेल आईडी ढूंढ कर उसमें बम होने की मेल भेजी था ताकि वहां पर डर का माहौल हो जाए और उसकी गर्लफ्रेंड इंटरव्यू न दे पाए।
Add A Comment


