AtalHind
गुरुग्राम (Gurugram)टॉप न्यूज़

ऐरिया मॉल ने इसरो के साथ साझेदारी में किया विशाल अन्तरिक्ष महोत्सव का उद्घाटन

ऐरिया मॉल ने इसरो के साथ साझेदारी में किया विशाल अन्तरिक्ष महोत्सव का उद्घाटन
BY-अटल हिन्द ब्यूरो
ऐरिया मॉल ने इसरो के साथ साझेदारी में किया विशाल अन्तरिक्ष महोत्सव का उद्घाटन-(अटल हिन्द ब्यूरो )
गुरुग्राम। गुरुग्राम स्थित ऐरिया मॉल, प्रतिष्ठित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के सहयोग से विशाल अंतरिक्ष महोत्सव “मिशन टू स्पेस” के शुभारंभ की घोषणा करते हुए रोमांचित है। इस साल क्रिसमस की छुट्टियों के दौरान गुरुग्राम के लोगों को 15 दिसंबर से 31 दिसंबर तक एक अनूठे अनुभव से गुज़रने का मौका मिलेगा, जहां अंतरिक्ष अन्वेषण, शिक्षा और उत्सव के आनंद का संगम होगा। गुरुग्राम के लिए इसरो के सहयोग से किसी कार्यक्रम की मेज़बानी करने का यह पहला मौका होगा।
लेक शोर इंडिया के प्रमुख – संपत्ति प्रबंधन, श्री सुनील श्रॉफ ने कहा “ऐरिया मॉल में, हमारा लक्ष्य है, अपने ग्राहकों के लिए यादगार तथा मनोरंजक अनुभव प्रदान करना और इसरो के साथ हमारी साझेदारी हमारे बेशकीमती ग्राहकों को एक अनूठा अनुभव प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को और मज़बूत करती है। हम अंतरिक्ष महोत्सव की मेज़बानी के ज़रिये अंतरिक्ष अन्वेषण में भारत की उल्लेखनीय प्रगति के लिए अपनी ओर से आभार व्यक्त कर रहे हैं। इसका उद्देश्य है, विशेष रूप से युवा पीढ़ी के बीच जिज्ञासा जगाना और भागीदारी प्रोत्साहित करना।”
Advertisement
अंतरिक्ष अन्वेषण में अपनी शानदार उपलब्धियों के लिए मशहूर इसरो के वैज्ञानिक इस महोत्सव के दौरान विभिन्न सत्रों में भाग लेंगे। इससे बच्चों को अंतरिक्ष अन्वेषण के बारे में शिक्षित करने का एक असाधारण अवसर मिलेगा। “मिशन टू स्पेस” पहल बच्चों को ब्रह्मांड की सैर कराने की पेशकश करती है, जिससे उन्हें रहस्यों को जानने और इस क्षेत्र में करियर की संभावना तलाशने मदद मिलेगी।
वीआर और एआर प्रौद्योगिकी के ज़रिये, बच्चे चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान चला पाएंगे और सौर मंडल तथा ग्रहों के बारे में जानकारी पाएंगे। सिम्युलेटेड मूनवॉक, चंद्र गुरुत्वाकर्षण (लूनर ग्रेविटी) के तहत वज़न की तुलना, डीआईवाय कार्यशालाएं और इमर्सिव फोटो बूथ जैसी विभिन्न किस्म की आकर्षक गतिविधियां एक समृद्ध और मनोरंजक अनुभव प्रदान करेंगी।
इस शानदार उत्सव का अन्य मुख्य आकर्षण विशाल 30 फुट लंबा अंतरिक्ष यान इंस्टॉलेशन होगा, जो अन्वेषण की दुनिया के लिए एक प्रतीकात्मक प्रवेश द्वार होगा। इसके साथ-साथ, ऐरिया के प्रांगण (एट्रियम) में एक सांता विलेज भी है, जहां उपभोक्ताओं को जिंजरब्रेड हाउस, 30 फीट का क्रिसमस ट्री और अन्य फोटो-ऑप्स और एक मजेदार सांता क्लॉज़ के साथ मिलने का भी मौका मिलेगा।
Advertisement
Advertisement

Related posts

ये कैथल एसडीएम मनीष कुमार लोहान का दफ्तर है ,साहब व्यस्त  है ,,,,,,,,,इंतज़ार करो ,,,,,,,,,

atalhind

हुड्डा सरकार के कार्यकाल में ही खत्म चुकी गौड़ सभा की जमीन की लीज

atalhind

संसद धुंआ कांड में शामिल ललित झा के पिता बोलेबेरोजगारी के खिलाफ आवाज उठाना देशद्रोह नहीं

editor

Leave a Comment

URL