छत्तीसगढ़

राजनांदगांव। सुशासन तिहार जनमानस की उम्मीदों एवं आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बेहतरीन पहल है। जिसमें लोकतंत्र एक अलग स्वरूप में अभिव्यक्त हुआ है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आव्हान पर जनसामान्य में अपनी समस्याओं के समाधान के प्रति जज्बा दिखाई दे रहा है। जिले में सुशासन तिहार 2025 का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिले में प्रथम चरण में 8 अप्रैल 2025 से 11 अप्रैल 2025 तक नगर निगम राजनांदगांव अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु कुल 20 हितग्राहियों द्वारा आवेदन प्राप्त हुये हैं। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना शहीद वीर नारायण […]

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चोरी के शक में आइसक्रीम फैक्टरी के दो दलित मजदूरों को उनके मालिक और उसके सहयोगी ने कथित तौर पर यातनाएं दीं। आरोपियों ने श्रमिकों के नाखून उखाड़ दिए और उन्हें बिजली के झटके दिए। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के निवासी अभिषेक भांबी और विनोद भांबी को सिविल लाइंस पुलिस थाना क्षेत्र के खपराभट्टी इलाके में छोटू गुर्जर की आइसक्रीम फैक्टरी में काम के लिए एक ठेकेदार के जरिए रखा गया था। अधिकारी ने बताया कि 14 अप्रैल को गुर्जर और उसके सहयोगी मुकेश शर्मा […]

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गुरुवार को तूफान और बारिश के बीच एक यात्री बस पलटने से कई यात्री घायल हो गये। बस में 40 यात्री सवार थे। घायलों का इलाज जारी है। गरियाबंद जिले के उरमाल क्षेत्र में कल तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और सड़कों पर दौड़ती एक यात्री बस अचानक हवा में लहराई इसके बाद सड़क से उतरी और पलट गई। ओडिशा के खरियार से झरिगांव जा रही यह बस जब हादसे का शिकार हुई। तब उसमें करीब 40 यात्री सवार थे। जानकारी के अनुसार, जब बस उरमाल के पास एक मोड़ पर मुड़ रही थी। तेज तूफान […]

सुकमा : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि यह हादसा फंडीगुड़ा एवं चिक्कालगुड़ा के मध्य हुआ है जब तेज गति से आ रही दो वाहनों की टक्कर हो गई। यह टक्कर कार और बाइक के बीच हुई। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है, लेकिन स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी है।

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार जनकल्याण के संकल्प के साथ काम कर रही है, और हमारा उद्देश्य है कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को सुलभ, सस्ती और उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज मंत्रालय नवा रायपुर में डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर में चिकित्सा सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और विस्तार के सम्बन्ध में आयोजित बैठक में अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए यह बात कही। बैठक में स्वास्थ्य विभाग सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में अस्पताल की संरचना और सेवाओं को आधुनिक […]

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष नीलू शर्मा एवं छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के नवनियुक्त अध्यक्ष शशांक शर्मा के पदभार ग्रहण और अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने समारोह की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री साय ने राजकीय गमछा, पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंटकर दोनों अध्यक्षों का अभिनंदन किया। विशिष्ट अतिथियों और गणमान्य नागरिकों से भरे खचाखच ऑडिटोरियम में पदभार ग्रहण करने के बाद दोनों नवनियुक्त अध्यक्षों को सभी लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं दीं। उप मुख्यमंत्री अरुण साव, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन […]

अपील

अटल हिन्द से जुड़ने के लिए शुक्रिया। जनता के सहयोग से जनता का मीडिया बनाने के अभियान में कृपया हमारी आर्थिक मदद करें।

राशिफल

Top Trending

अटल हिन्द - राष्ट्रीय हिंदी दैनिक

राजकुमार अग्रवाल (मुख्य संपादक)

401/10 न्यू अशोका कॉलोनी एसबीआई रोड़ कैथल 136027 हरियाणा (भारत)