उत्तरप्रदेश
संभल : मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) ने संभल हिंसा(Sambhal violence) से जुड़े एक मामले में एएसपी अनुज चौधरी, इंस्पेक्टर अनुज तोमर समेत 15…
रेलवे ने किया सबसे बड़ा मेगा ब्लॉक… गोरखपुर से 22 दिन तक नहीं चलेंगी 122 ट्रेनें, ये है वजह
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से अगर आप ट्रेन से यात्रा करने वाले हैं, तो ये खबर आपके काम की है. क्योंकि डोमिनगढ़ स्टेशन से गोरखपुर जंक्शन-गोरखपुर कैंट के बीच तीसरी रेल लाइन बिछाई जा रही है. इसको लेकर रेलवे सबसे बड़ा मेगा ब्लॉक लेने जा रहा है. यह ब्लॉक अगले महीने 3 मई तक चलेगा. इस दौरान 22 दिनों तक गोरखपुर और यहां से होकर जाने वाली रूटिंग और स्पेशल मिलाकर कुल 122 ट्रेनें निरस्त रहेंगी. इस दौरान कुछ ट्रेनों को डायवर्ट तो कुछ को शॉर्ट टर्मिनेट भी किया गया है. पहले दिन यानी आज ट्रेनों को कैंसिल किया गया […]
देवरिया: खेल की जगह बनी जंग का मैदान… दो पक्षों में विवाद, बैट और तलवार से एक-दूसरे पर किया हमला
उत्तर प्रदेश के देवरिया में दो पक्षों में विवाद हो गया, जिसमें दोनों ने एक-दूसरे पर हमला करने के लिए बैट और तलवार उठा लिए. ये मामला देवरिया के लार थाना क्षेत्र के सुतावर गांव से सामने आया है, जहां क्रिकेट खेलने के दौरान दो पक्षों में लड़ाई हो गई. लड़ाई में दोनों पक्ष के युवकों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया. एक पक्ष ने तलवार उठा ली तो दूसरे पक्ष ने बैट निकाल लिए. इस दौरान दोनों पक्षों में खूब मारपीट हुई. इस मामले में पुलिस से FIR दर्ज कर ली है और आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट […]
‘बेटे को दो ताबीज बांध गई थी समधन…’, होने वाली सास संग भागे दामाद के पिता ने लगाया वशीकरण का आरोप, कहानी में नया ट्विस्ट
अलीगढ़ में होने वाले दामाद संग भागी सास को लेकर एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. मामले में दूल्हे राहुल के पिता से TV9 भारतवर्ष ने बातचीत की. उन्होंने अपनी ही होने वाली समधन पर वशीकरण का आरोप लगाया है. कहा- समधन ने मेरे बेटे को वश में करने के लिए उसे दो ताबीज बांधे थे. वो होली के दिन हमारे घर आई थी. फिर राहुल के बाजू पर दो ताबीज बांधकर चली गई. परिवार ने लगाया दूल्हे की होने वाली सास पर वशीकरण का आरोप लगाया है. ओमवीर ने बताया- होली पर होने वाली समधन हमारे यहां रहने […]
दुनिया के इतिहास में उतना अन्याय किसी और महिला के साथ नहीं हुआ… अखिलेश यादव ने बताया फूलन देवी का संघर्ष
उत्तर प्रदेश में भले ही विधानसभा चुनाव साल 2027 में होने हों, लेकिन इससे पहले ही यहां का सियासी पारा हाई है. बीजेपी और सपा के बीच तीखी बयानबाजी देखने को मिल रही है. इस बीच यूपी की सियासत में एक बार फिर फूलन देवी का नाम चर्चा में आ गया है. चर्चा में आने की वजह अखिलेश यादव का बयान है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इटावा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि फूलन देवी का भी एक अलग इतिहास है. शायद धरती पर, दुनिया के इतिहास में इतनी प्रताड़ना इतना अपमान किसी […]
उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार को करणी सेना का रक्त स्वाभिमान सम्मेलन जारी है. इस कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल किया. कार्यक्रम स्थल पर पुलिस के पहुंचने पर करणी सेना के लोग आक्रोशित हो गए. कार्यकर्ताओं ने रामजीलाल सुमन को लेकर पुलिस के सामने जमकर नारेबाजी की. इसी के साथ पुलिस के सामने क्षत्रियों ने तलवार और डंडे लहराए. कार्यक्रम स्थल से पुलिस आक्रोशित भीड़ को देखकर वापस हो गई. एडिशनल कमिश्नर के साथ अधिकारी पहुंचे थे. दरअसल, इस कार्यक्रम को लेकर करणी सेना ने पहले से ही ऐलान किया था और इस सम्मेलन में 3 लाख […]
‘तू इसकी तरह सुंदर नहीं…’, सुहागरात पर दुल्हन को दिखाई गर्लफ्रेंड की फोटो, फिर कर डाली ये डिमांड
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां सुहागरात की सेज पर दूल्हे ने दुल्हन को अपनी प्रेमिका की तस्वीर दिखाई और कह दिया कि उसे उसका (दुल्हन का) चेहरा पसंद नहीं आया. उसने अपनी दुल्हन से कहा- मैंने अपने घर वालों की इज्जत के लिए तुमसे निकाह किया है. मैं ये शादी अब तोड़ दूंगा. दुल्हन से आगे कहा- फिर भी तुम अगर मेरे साथ संबंध बनाए रखना चाहती हो तो अपने घर से 20 लाख रुपये लेकर आओ. जब दुल्हन ने ऐसा करने से मना कर दिया तो उसने उसे मारपीट कर घर […]
अपील
राशिफल
Top Trending
अटल हिन्द - राष्ट्रीय हिंदी दैनिक
राजकुमार अग्रवाल (मुख्य संपादक)

