AtalHind
कैथल (Kaithal)क्राइम (crime)टॉप न्यूज़

KAITHAL NEWS-दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या करने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या करने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

 

कैथल, 03 फरवरी (ATAL HIND )
KAITHAL NEWS-दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या करने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार
उद्योग मार्ग कैथल पर रात के समय महिला से दुष्कर्म करके हत्या करने के मामले में थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनो आरोपी शनिवार को न्यायालय में पेश किए जाएगें, जिनसे पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।
Advertisement
डीएसपी उमेद सिंह ने बताया कि 30 फरवरी की सुबह उद्योग मार्ग कैथल से एक महिला का शव बरामद हुआ था। मृतका की पहचान होने उपरांत मृतका की बहन जाखौली अड्डा कैथल निवासी एकता की शिकायत पर थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज किया गया था। शिकायत अनुसार सोमवार की रात उसकी 30 वर्षीय बहन अपने पांच माह के बच्चे संग घर पर सोई हुई थी। इसके बाद वह अचानक लापता हो गई। सुबह पुलिस ने उन्हें सूचना दी कि उनके पड़ोस में रहने वाली उनकी बहन का शव उद्योग मार्ग पर मिला है। वे तुरंत मौके पर पहुंचीं। उसने आरोप लगाया कि कुछ लोगों के साथ उसका आना जाना था। आशंका जताई कि छह आरोपियों ने दुष्कर्म के बाद उसके बहन की हत्या की है। डीएसपी ने बताया कि मामले की संज्ञीनता को देखते हुए एसपी उपासना ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के आदेश दिए गए थे। थाना सिविल लाइन पुलिस के एसआई विजय कुमार की टीम द्वारा मामले की जांच करते हुए त्वरित कार्रवाई दौरान आरोपी गांव सजुमा निवासी बंटी उर्फ तोतु तथा जाखौली अड्डा कैथल निवासी सोनु को काबु कर लिया गया। आरोपियों से पूछताछ दौरान खुलासा हुआ था कि आरोपियों की मृतका के जान पहचान थी। वे 29 जनवरी की रात साथ में थे। दोनो आरोपियों ने शराब ज्यादा पी रखी थी। उन्होंने जबरदस्ती मृतका के साथ दुष्कर्म किया। उसके विरोध करने पर दोनो आरोपियों ने उसके सिर में इंट मारकर उसकी हत्या कर दी तथा मौके से फरार हो गए। दोनो आरोपी शनिवार को अदालत में पेश किए जाएंगे, जिनका पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।
Advertisement

Related posts

कैथल सूचना जन संपर्क एवं भाषा विभाग के कलाकारों की जन मानस तक पहुंचने की  बढ़िया कलाकारी 

atalhind

असंध के गांव थरी के  बलिंद्र की दर्दनाक मौत ,महिला स्वेता उर्फ स्वीटी (29) गंभीर रूप से घायल

atalhind

न्यूड फोटो भेज फर्जी कॉल सैन्टर से ठगी करने की वारदात को दे रहे थे अन्जाम

atalhind

Leave a Comment

URL