पंजाब
भगवंत सिंह मान ने इसे लोकतंत्र के लिए खतरा बताते हुए कहा कि पंजाब न कभी झुका है और न भविष्य में झुकेगा। उन्होंने…
ब्रिटेन में पंजाब के युवक की मौत होने सूचना प्राप्त हुई है। मृतक की पहचान हरमनप्रीत सिंह पुत्र भूपिंदर सिंह निवासी गांव संतोखपुरा, भवानीगढ़ संगरूर के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, हरमनप्रीत सिंह की ब्रिटेन में रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई है। इस घटना की जानकारी देते हुए मृतक हरमनप्रीत सिंह के पिता भूपिंदर सिंह ने बताया कि उनका बेटा करीब 2 महीने पहले यूके गया था और उसकी पत्नी भी यूके में है। इस बीच, कुछ दिन पहले उन्हें सूचना मिली कि हरमनप्रीत सिंह की ब्रिटेन स्थित अपने घर में रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई […]
गांव खुड्डा अलीशेर में आजादी से लेकर आज तक कभी शराब का ठेका नहीं खुला। पहली बार यहां ठेका खोलने का फैसला किया गया तो लोगों के विरोध के आगे झुकते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने आखिरकार यहां से ठेका हटा दिया। पूर्व सरपंच बाबा गुरदयाल सिंह, यूथ क्लब अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उनके गांव खुड्डा अलीशेर में आज तक कोई शराब का ठेका नहीं खुला है। पहली बार यहां चुपचाप ऐसा करने की कोशिश की गई पर लोगों ने एकजुट होकर इसका विरोध किया, जिसके बाद यह फैसला वापस ले लिया गया है। जिस ठेके को खोलने का […]
पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस द्वारा प्रदेश को पूरी तरह नशा मुक्त करने के लिए नशे के खात्मे के लिए प्रदेश में शुरू की गई युद्ध नशे विरुद्ध मुहिम के तहत सीआईए स्टाफ पुलिस ने एक कार से ढाई क्विंटल भूक्की चूरापोस्त बरामद कर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीआईए स्टाफ के सहायक सब इंस्पेक्टर जगसीर सिंह जब अपनी पुलिस पार्टी के साथ फगुवाला कैंचिया स्लिप रोड से भवानीगढ़ शहर की तरफ जा रहे थे तो रास्ते में उन्होंने एक स्विफ्ट कार को रोका और शक के आधार पर जब उसकी तलाशी ली तो स्विफ्ट […]
पंजाब में सरेआम गुंडागर्दी, दुकान पर आए नकाबपोश हमलावरों ने खेली खूनी जंग, घटना CCTV में कैद
गुरुहरसहाय: गत शनिवार रात्रि करीब 9 बजे मुक्तसर रोड पर स्थित बिंद्रा रेडियो की दुकान पर बैठे सुनील कुमार बिंद्रा व उसके छोटे भाई मोनू बिंद्रा पर कुछ नकाबपोश मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया तथा दुकानदार को घायल कर दिया। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुनील बिंद्रा अपनी दुकान पर अपने छोटे भाई मोनू बिंद्रा के साथ बैठा हुआ था तभी रात करीब 9 बजे 4 से 6 नकाबपोश मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए और दुकान में घुसकर सुनील बिंद्रा और दुकान में बैठे उनके छोटे […]
फिरोजपुर : फिरोजपुर छावनी के बाजार नंबर एक में (ढींगरा पार्क के नजदीक) गत शाम 3 हथियारबंद लुटेरों द्वारा गोयल करियाना स्टोर में पिस्तौल की नोक पर की गई लूट का मामला फिरोजपुर पुलिस ने 12 घंटे के अंदर-अंदर सुलझा लिया है और 2 लुटेरों सुरजीत सिंह और शिवा वासी ग्वाल मंडी को थाना कैंट फिरोजपुर के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरविंदर कुमार के नेतृत्व में गिरफ्तार कर लिया गया है जब कि उनका तीसरा साथी अर्शदीप सिंह अभी फरार है जिसको गिरफ्तार करने के लिए पुलिस द्वारा छापामारी की जा रही है। यह जानकारी देते एसपी इन्वेस्टिगेशन फिरोजपुर सरदार मनजीत सिंह ने […]
जालंधर: थाना पतारा की पुलिस ने थाना प्रभारी गुरशरण सिंह गिल के नेतृत्व में चिट्टा पी रही एक युवती को गिरफ्तार किया है। एस.एच.ओ. पतारा ने बताया कि ए एस आई जीवन कुमार द्वारा महिला पुलिस के सहयोग से दरबार बाबा हुजरे शाह गांव पतारा के पास स्थित बने बाथरूमों के पीछे से काबू की गई उक्त युवती की पहचान प्रवीण कुमारी उर्फ ज्योति पुत्री जोगिंदर राम निवासी गांव जैतेवाली के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक सिल्वर पन्नी, हैरोइन, 10 रुपए का नोट पाइप, एक स्टील की कटोरी और दो लाइटर बरामद हुए हैं। थाना प्रमुख पतारा […]
अटल हिन्द - राष्ट्रीय हिंदी दैनिक
राजकुमार अग्रवाल (मुख्य संपादक)

