सीबीएसई द्वारा घोषित बाहरवीं कक्षा के परिणाम में फिर एसडी पब्लिक स्कूल के छात्रा तनु ने 97.8 प्रतिशत अंक आर्ट लेकर जींद जिले में प्रथम स्थान और विज्ञान संकाय में कु0 मणिकर्णिका ने 95.6 प्रतिशत अंक लेकर और वाणिज्य संकाय मे अंशिका ने 94.8
अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढाया। विद्यालय के 85 बच्चों ने मैरिट प्राप्त करके एवं 22 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करके जिला भर में अपना परचम लहराया।
नरवाना /13 मई /नरेन्द्र जेठी
सीबीएसी के परीक्षा परिणाम में एसडी पब्लिक स्कूल नरवाना का परिणाम श्रेष्ठ एवं शानदार रहा। कुल 213 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जिनमें छात्रा तनु सुपुत्री बलवंत सिंह ने 97.8 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम विज्ञान संकाय में छात्रा मणिकर्णिका सुपुत्री राजेन्द्र कुमार एवं
वाणिज्य संकाय में अंशिका सपुत्री जितेन्द्र ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया ।
वाणिज्य संकाय में अंशिका सपुत्री जितेन्द्र ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया ।


कला संकाय में छात्रा सुहानी ने 94.6 प्रतिशत लेकर द्वितीयए छात्र प्रणय ने 94.4 अंक लेकर तृतीय, विज्ञान संकाय में छात्रा दृष्टि सुपुत्री संदीप पूनिय ने 93.4 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय और अवंतिका 93.2 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय और वाणिज्य संकाय में छात्रा शिवानी ने 94.6, चहक ने 94.2 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त
किया। इस शुभ अवसर पर प्राचार्या अनिता मलिक ने होनहार छात्रा तनु, मणिकर्णिका, अंशिका और छात्रा दृष्टि को अपना आशिर्वाद देते हुए पुरस्कृत किया। आर्यन जैन को भी उसके द्वारा मैथमेटिक्स में 100 माक्र्स प्राप्त करने पर विशेष बधाई दी।
इस शुभ अवसर छात्रा मणिकर्णिका की माता संतोष शर्मा जो ब्लॉक शिक्षा अधिकारी है, उन्होंने ने प्राचार्या अनिता मलिक एवं बच्चों को बधाई दी।
स्कूल प्रधानाचार्या अनिता मलिक ने बच्चों को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। विद्यालय की इस उपलब्धि पर सनातन धर्म शिक्षा समिति के प्रशासक एवं एसडीएम नरवाना जगदीश चंद्र ने कहा ने भी प्राचार्या अनिता मलिक एवं सभी अध्यापकों को बधाई दी एवं विद्यालय को इसी प्रकार उन्नति के पथ पर ले जाने की शुभकामनाएं दी और कहा कि विद्यालय के होनहार विद्यार्थी देश के कोने-कोने में सर्वोच्च पदों पर विराजमान है जैसे डॉक्टर, वेज्ञानिक, इंजिनियर, आईएएस, आईईएस, आईपीएस व जज बनकर देश को अपनी सेवाएं दे रहें है।
Add A Comment


