महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल नरवाना के विद्यालय के होनहार छात्र वंश देव ने 500 में से 497 अंक प्राप्त कर प्रदेश में तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं छात्र आयुष ने 494 अंक लेकर प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त किया
नरवाना 15 मई (नरेन्द्र जेठी)
महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल नरवाना के विद्यार्थियों ने प्रदेश में लहराया परचम
आर्य प्रतिनिधि सभा हरयाणा दयानंद मठ रोहतक द्वारा संचालित महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल नरवाना के विद्यार्थियों ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय, नगर व क्षेत्र का नाम रोशन किया।
आर्य प्रतिनिधि सभा हरयाणा दयानंद मठ रोहतक द्वारा संचालित महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल नरवाना के विद्यार्थियों ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय, नगर व क्षेत्र का नाम रोशन किया।
विद्यालय के होनहार छात्र वंश देव ने 500 में से 497 अंक प्राप्त कर प्रदेश में तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं छात्र आयुष ने 494 अंक लेकर प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त किया, छात्रा अंशवी ने 493 अंक प्राप्त कर सातवां स्थान तथा छात्रा गरिमा ने 492 अंक लेकर प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढाया।
विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर विद्यालय द्वारा नरवाना शहर में सम्मान यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान शहरवासियों ने विद्यार्थियों का फूल-मालाओं व मिठाइयों के साथ भव्य स्वागत कर सम्मान किया। पूरे शहर में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर आर्य समाज के प्रधान श्री चंद्रकांत आर्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि,मेहनत और लगन से प्राप्त की गई सफलता ही जीवन की सबसे बडी पूंजी होती है।
हमारे विद्यालय के विद्यार्थियों ने यह सिद्ध कर दिया है कि निरंतर परिश्रम करने वाला विद्यार्थी हमेशा सफलता प्राप्त करता है। उन्होंने आगे कहा कि,आज इन बच्चों ने केवल विद्यालय ही नहीं बल्कि पूरे नरवाना शहर और आर्य समाज का नाम प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित किया है। आने वाले समय में यही विद्यार्थी देश का उज्ज्वल भविष्य बनेंगे।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर स्कूल प्रधान संजय सिंगला, मैनेजर तेजपाल, कैशियर सुरेश श्योकंद सहित प्रबंधक समिति के सदस्य सुरेंद्र कुमार, धर्मपाल, रिपन गर्ग, शरदा देवी तथा राजपाल उपस्थित रहे।
विद्यालय की प्राचार्या सीमा आर्य ने विद्यार्थियों, अभिभावकों व अध्यापकों को इस सफलता का श्रेय देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह उपलब्धि संभव हो सकी। साथ ही आर्य प्रतिनिधि सभा हरयाणा रोहतक की ओर से भी सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों व विद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।
Add A Comment

