पंजाब
भगवंत सिंह मान ने इसे लोकतंत्र के लिए खतरा बताते हुए कहा कि पंजाब न कभी झुका है और न भविष्य में झुकेगा। उन्होंने…
अमृतसर : अगर आप भी शराब पीने की शौकीन है तो ये खास खबर आपके लिए है। पूरा मामला जान आप भी हैरान रह जाएंगे। मिली जानकारी के अनुसार, आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है। यह ऑपरेशन ई.ओ. मनीष गोयल की देखरेख में चलाया गया, जिसमें आबकारी निरीक्षक मैडम जगदीप कौर के नेतृत्व में आबकारी पुलिस और जिला पुलिस के साथ अजनाला सर्कल, जिला अमृतसर-2 में तलाशी/छापेमारी और बरामदगी की गई। इस अभियान में नंगल वांझा वाला, अजनाला के सक्की नाला, लोधी गुर्ज रामदास और कुछ अन्य स्थानों से […]
जालंधर : शहर में आज सुबह-सुबह बड़ी कार्रवाई देखने को मिली जहां भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में एक घर पर बुलडोजर चला दिया। जानकारी के मुताबिक आज शनिवार सिटी पुलिस ने नगर निगम के आदेशों पर सख्त कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के घर को ध्वस्त कर दिया है। बताया जा रहा है कि, बस्ती शेख सती मंदिर के पास पुलिस थाना 5 पास एरिया में एक व्यक्ति अवैध रूप से घर पर कब्जा करके बैठा था। नगर नगम द्वारा पुलिस को पत्र लिखकर कार्रवाई व सुरक्षा के मुहैया करवाने कि के लिए कहा गया। इस बीच भारी पुलिस फोर्स […]
भवानीगढ़: स्थानीय क्षेत्र में कल शाम आए तेज तूफान के कारण नजदीकी गांव माझा में एक पोल्ट्री फार्म ढह जाने से पोल्ट्री फार्म मालिक के 65 वर्षीय बुजुर्ग और हजारों मुर्गियों के मरने का समाचार प्राप्त हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कल शाम स्थानीय क्षेत्र में आए तेज तूफान के कारण निकटवर्ती गांव माझा में 1 पोल्ट्री फार्म पूरी तरह नष्ट हो गया। इस पोल्ट्री फार्म के मालिक हरपाल सिंह के पिता गुरचरण सिंह की मलबे में दबकर मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों के अनुसार, एक निजी कंपनी ने पोल्ट्री फार्म में करीब 4,000 से 4,500 मुर्गियां रखी […]
बाबा बकाला साहिब : पंजाब के निजी स्कूलों में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को अभी भी उनके लिए आरक्षित कोटे के तहत मुफ्त शिक्षा प्रदान नहीं की जा रही है, न ही ऐसे बच्चों को स्कूल की किताबों या फीस आदि पर छूट दी जा रही है। हालांकि इस संबंध में जनता दल यूनाइटेड के राज्य नेता सतनाम सिंह गिल द्वारा माननीय पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में एक रिट याचिका दायर की गई थी, जिसकी सुनवाई के बाद माननीय उच्च न्यायालय ने ऐसे बच्चों के पक्ष में फैसला सुनाया और पंजाब सरकार को 25 प्रतिशत कोटा लागू करने के […]
लुधियाना: थाना मेहरबान के अधीन आते गांव गौसगढ़ के रहने वाले लोगों के साथ रेत माफिया द्वारा की गई मारपीट करने का मामला आज पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के पास पहुंचा। इस मौके पर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की बेटी और भाजपा की महिला प्रधान जय इंद्र कौर के साथ गांव गौसगढ़ की एडवोकेट सिमरन कौर गिल के साथ गांव गौसगढ़ के और आसपास गांव के लोग राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया को मांग पत्र देने पहुंचे। इस मौके पर एडवोकेट सिमरन कौर गिल ने बताया कि थाना मेहरबान के अधीन चलने वाली रेत की खड्डों पर जो […]
जालंधर: टांडा फाटक से सोढल फाटक की तरफ जाती सड़क की बाईं साइड पर रेलवे ट्रैक की कुछ दूरी पर कुड़े के ढेर पर एक अधजला शव मिला है। आसपास के लोगों को जब अजीब सी बदबू आई तो उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। जैसे ही सूचना पुलिस को मिली तो जी.आर.पी. और थाना आठ की पुलिस मौके पर जांच के लिए पहुंच गई। शव को रजाई से लिपेट के फैंका गया था जिसके चलते मामला हत्या करके शव फैंकने से भी जोड़ा जा रहा है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। जिस जगह से शव […]
अटल हिन्द - राष्ट्रीय हिंदी दैनिक
राजकुमार अग्रवाल (मुख्य संपादक)

