पंजाब
भगवंत सिंह मान ने इसे लोकतंत्र के लिए खतरा बताते हुए कहा कि पंजाब न कभी झुका है और न भविष्य में झुकेगा। उन्होंने…
पटियाला : पंजाब में स्कूल के शिक्षक द्वारा छात्रा से बेशर्मी की हदें पार करने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, घनौर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव के सीनियर सेकेंडरी स्कूल के एक अध्यापक ने 12वीं कक्षा की छात्रा को पढ़ाई में मदद करने का झांसा देकर उसके साथ यौन संबंध बनाए। उक्त शिक्षक हरियाणा का निवासी है। पीड़िता की शिकायत के बाद घनौर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, हरियाणा के शाहाबाद निवासी मंजीत सिंह एक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पंजाबी विषय का शिक्षक हैं। संसाधनों की कमी […]
पंजाब सरकार ने राज्य में सरकारी अस्पतालों को लेकर बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने अस्पतालों में डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ के खिलाफ बढ़ती हिंसा की घटनाओं पर गंभीरता दिखाते हुए बड़ा कदम उठाया है। पंजाब के अस्पतालों में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए 24 घंटे सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। ये सुरक्षाकर्मी पंजाब पूर्व सैनिक निगम (पेस्को) द्वारा उपलब्ध करवाए जाएंगे। मिली जानकारी के अनुसार, यह फैसला स्वास्थ्य सचिव कुमार राहुल और पंजाब सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान लिया गया। इस दौरान बैठक में सहमति बनी कि जिन अस्पतालों में MLC का […]
लुधियाना : शहर में महिला से दिन दिहाड़े महिला से लूट करने की घटना सामने आई है। थाना जोधेवाल की पुलिस ने महिला का पर्स लूटने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जांच अधिकारी थानेदार करनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को शिकायतकर्ता आजाद नगर की रहने वाली महिला सबीना ने बताया कि वह नूरवाला रोड पर बाजार जा रही थी। इसी दौरान पीछे से मोटरसाइकिल सवार एक युवक आया और उसके हाथ में पकड़ा पर्स लूट कर फरार हो गया। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी भूपेंद्र सिंह पुत्र रशपाल सिंह निवासी गांव भामिया ताजपुर […]
नकोदर माथा टेकने जा रहे पति-पत्नी के साथ हुए हादसे की रूह कंपा देने वाली CCTV, दूर तक घसीटती ले गई कार
जालंधर के वडाला चौक के पास गुरुवार सुबह बाइक सवार दंपत्ति को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी की मौत जबकि कार चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। इस दर्दनाक हादसे की सी.सी.टी.वी. फुटेज सामने आई है। सी. सी. टी.वी. में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह कार मोटरसाइकिल को आगे की ओर खींचती है। इसी दौरान चिंगारियां उड़ने लगीं।मृतकों की पहचान प्रीत नगर सोढल निवासी रवीना गुप्ता और उनके पति सुनील गुप्ता के रूप में हुई है। सुनील छोटे हाथी चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उनकी एक बेटी और […]
चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की नागरिक-केंद्रित सेवाओं को समय पर और बिना किसी बाधा के प्रदान करने की प्राथमिकता के तहत वित्त मंत्री ने घोषणा कि की राजस्व विभाग के बाद अब परिवहन विभाग को भी 25 अप्रैल तक अभियान के रूप में निर्धारित समय सीमा में लंबित सभी मामलों का निपटारा करने के निर्देश दिए है। परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने विभाग के संबंधित अधिकारियों को वाहन और सारथी सेवाओं सहित अन्य नागरिक केंद्रित सेवाओं से संबंधित लंबित मुद्दों को निर्धारित समय सीमा के भीतर हल करने का निर्देश दिया है। कॉल सेंटर […]
जालंधर: भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के सैंट्रल टाऊन स्थित निवास पर बीते दिनों हुए ग्रेनेड हमले के बाद अब शहर के एक और भाजपा नेता को पाकिस्तान से धमकी मिली है। जिसकी शिकायत उन्होंने पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव यादव को दी है। इसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर डी.डी.आर. दर्ज कर खानापूर्ति कर दी लेकिन इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। भाजपा नेता ने इस बारे मीडिया को भी फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है। इसी तरह बीते दिनों एक प्रतिष्ठित अखबार के पत्रकार को भी पाकिस्तान के नंबर […]
अटल हिन्द - राष्ट्रीय हिंदी दैनिक
राजकुमार अग्रवाल (मुख्य संपादक)

