AtalHind
कैथल (Kaithal)टॉप न्यूज़हरियाणा

KAITHAL BJP-नायब सिंह सैनी कैथल कार्यकर्ता सम्मेलन में करेंगे शिरकत – गुर्जर

कैथल (अटल हिन्द ब्यूरो )
Advertisement
 भाजपा जिला कार्यालय कपिल कमल में जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर एवं विधायक लीला राम ने एक संयुक्त प्रेसवार्ता को संबोधित किया। प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने बताया कि 20 जून को सुबह 9:30 बजे हरियाणा प्रदेश के यशश्वी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कैथल में कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे।
Advertisement
हरियाणा के यशश्वी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कैथल जिले के सभी त्रिदेवों और बूथ अध्यक्षों एवम बी एल ए 2 और उनसे ऊपर के सभी पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने आगे कहा की 12 मार्च , जब से नायब सिंह सैनी हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री बने है तब से प्रत्येक दिन 2 या 3 योजनाएं, हरियाणा की जनता के लिए लागू करते है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को जनता और कार्यकर्ताओं का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है।
Advertisement
प्रदेश की जनता तीसरी बार फिर से हरियाणा में कमल खिलाएगी और भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। अशोक गुर्जर ने कहा की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का कैथल के साथ गहरा लगाव रहा है जब वो कुरुक्षेत्र लोकसभा के लोकप्रिय सांसद थे तब भी वो कैथल में खूब आते थे जब प्रदेश अध्यक्ष बने तब भी शुरुआत में ही कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए सम्मान समारोह में सबसे पहले आए।
Advertisement
हरियाणा के मुख्यमंत्री बनने के बाद भी कैथल में कई बार आ चुके है। उन्होंने आगे कहा की जब से भाजपा हरियाणा में आई है तब से विभिन्न योजनाएं हरियाणा की जनता को समर्पित की हुई है जैसे आयुष्मान योजना वृद्धावस्था सम्मान भत्ता की राशि बड़ाना विधवा पेंशन योजना विकलांगता पेंशन योजना ,गंतव्य बच्चों की योजना (एफएडीसी) को वित्तीय सहायता गैर स्कूल जाने योग्य विकलांग बच्चों को वित्तीय सहायता (18 साल से कम) ,बौने के लिए भत्ता हरियाणा में सूर्य घर मुफ्त बिजली स्कीम जिसमे 100 यूनिट बिजली के 200 रुपए देने होंगे।
Advertisement
Advertisement
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अंबाला से इसकी शुरूआत की आदि योजनाएं। इस मौके पर पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा पूर्व विधायक दिनेश कौशिक तेजवीर सिंह राव सुरेंद्र सुभाष हजवाना अरुण सराफ राजपाल तंवर मनीष कठवाड़ सुरेश गर्ग नोच सुरेश संधू जिला मीडिया प्रभारी राज रमन दीक्षित मौजूद रहे।
Advertisement

Related posts

नरेंद्र मोदी से संबंधित जानकारी मांगी तो सीआईसी बोला – यह आरटीआई आवेदन बेतुकी, मूर्खतापूर्ण

atalhind

आधी रात को सर्विलांस सूची में डाला गया था सीबीआई निदेशक का नंबर, अनिल अंबानी और दासो भी निशाने पर थे

admin

सिर से पैर तक साफ त्वचा के लिए 11 आसान घरेलू उपचार!

atalhind

Leave a Comment

URL