गीता मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल तरावड़ी का शानदार परीक्षा परिणाम, बच्चों ने लहराया परचम
हर कक्षा के टॉप विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित, प्रबंधन व अभिभावकों ने दी बधाई
तरावड़ी, 31 मार्च (रोहित लामसर)।
तरावड़ी, 31 मार्च (रोहित लामसर)।
गीता मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल तरावड़ी ने एक बार फिर अपने उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों से क्षेत्र में अपनी अलग पहचान कायम की है। घोषित वार्षिक परीक्षा परिणाम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता के नए आयाम स्थापित किए।विद्यालय में नर्सरी से लेकर कक्षा 9वीं और 11वीं तक के परिणाम घोषित किए गए। इस अवसर पर प्रत्येक कक्षा के टॉप विद्यार्थियों को ट्रॉफी और उपहार देकर सम्मानित किया गया, जिससे पूरे स्कूल में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
विद्यालय की प्रधानाचार्या रागिनी राय ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि स्कूल आगे भी इसी तरह गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। विद्यालय के प्रबंधक बालकृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि छात्रों की यह सफलता पूरे स्कूल के लिए गर्व का विषय है।

उन्होंने कहा कि सही मार्गदर्शन और सकारात्मक माहौल मिलने पर विद्यार्थी हर लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। विद्यालय के शिक्षकों की मेहनत और मार्गदर्शन ने भी इस सफलता में अहम भूमिका निभाई। प्रबंधन ने सभी शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका आभार जताया। गीता मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल का यह उत्कृष्ट परिणाम न केवल स्कूल की साख को मजबूत करता है, बल्कि अन्य शिक्षण संस्थानों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बना है। विद्यालय प्रबंधन ने भविष्य में भी ऐसे ही बेहतर परिणाम देने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संकल्प दोहराया।
Add A Comment


