अपने कैडर के लिए हमेशा निष्पक्षता से काम करने का दिया भरोसा
गुरुग्राम के सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में कार्यरत हैं दोनों नर्सिंग ऑफिसर
पंचकूला में हुए हरियाणा नर्सिंग यूनियन के चुनाव में चुने गए पदाधिकारी
हरियाणा नर्सिंग यूनियन प्रेस सचिव पूनम , उपप्रधान दिनेश यादव को बधाईयां
फतह सिंह उजाला
गुरुग्राम। यहां सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल से नर्सिंग ऑफिसर पूनम सहराय और दिनेश यादव के हरियाणा नर्सिंग यूनियन में प्रेस सचिव व उपप्रधान बनने पर साथी नर्सिंग ऑफिसर्स ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अपने कैडर के लिए हमेशा से ही मजबूती के साथ खड़े रहने वाले पदाधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी मजबूती से काम करते रहेंगें।
नागरिक अस्पताल के स्टाफ की ओर से उन्हें इस नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी गईं। पे्रस सचिव पूनम सहराय ने कहा कि संगठन में जो यह दायित्व मिला है, उसकी पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगीं। सभी साथी सदस्यों का आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि यूनियन में पद मिलना एक प्रक्रिया है। हम सब एक हैं और एकजुट होकर ही रहेंगें। संगठन के सभी पदाधिकारी नर्सिंग कैडर की भलाई के लिए काम करेंगें। यह संगठन हर नर्सिंग ऑफिसर के हित में है और रहेगा। पूनम सहराय ने कहा कि नर्सिंग स्टाफ किसी भी अस्पताल की रीढ़ होता है। उन पर स्वास्थ्य सेवाओं की बहुत अधिक जिम्मेदारी होती हैं। उन जिम्मेदारियों के निर्वहन में हमें कभी कमी नहीं आने देनी। इस प्रोफेशन का चुनाव हमने सेवा के लिए किया है। मरीजों की सेवा में किसी भी स्टाफ को कोई कमी नहीं आने देनी चाहिए। यह हमारी जॉब का हिस्सा ही नहीं, बल्कि यह सेवा का कार्य है।
उपप्रधान दिनेश यादव ने कहा कि अपने पद का वे हमेशा सदुपयोग करते हुए अपने कैडर के हित में काम करेंगें। प्रदेशभर से नर्सिंग स्टाफ के विश्वास को मजबूत बनाने ही उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि इस पद पर रहते हुए उनका उद्देश्य अपने कैडर की भलाई होगी। किसी भी स्तर पर वे इस काम से पीछे नहीं रहेंगें। उन्होंने कहा कि संगठन में एकजुटता जरूरी होती है। सबको साथ लेकर चलेंगें। दिनेश यादव ने कहा कि हम अपने हकों के लिए भी मिलकर लड़ाई लड़ेंगें। एकजुटता हमें दिखानी है। वही हमारी ताकत है। उन्होंने हर नर्सिंग अधिकारी का यह आह्वान किया कि हमें अपने हकों के लिए हमेशा एकजुट रहना चाहिए, ताकि हम अपनी मांगों को मजबूती के साथ सरकार तक पहुंचा सकें। उनको पूरा करवा सकें।
Add A Comment


