छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED का अब तक का सबसे बड़ा शिकंजा, 1000 करोड़ से अधिक की संपत्तियां कुर्क, 85 आरोपी जांच के घेरे में…
छत्तीसगढ़
सुकमा : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि यह हादसा फंडीगुड़ा एवं चिक्कालगुड़ा के मध्य हुआ है जब तेज गति से आ रही दो वाहनों की टक्कर हो गई। यह टक्कर कार और बाइक के बीच हुई। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है, लेकिन स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी है।
स्वास्थ्य मंत्री ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय में चिकित्सा सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और विस्तार के संबंध में दिए निर्देश
By atalhind
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार जनकल्याण के संकल्प के साथ काम कर रही है, और हमारा उद्देश्य है कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को सुलभ, सस्ती और उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज मंत्रालय नवा रायपुर में डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर में चिकित्सा सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और विस्तार के सम्बन्ध में आयोजित बैठक में अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए यह बात कही। बैठक में स्वास्थ्य विभाग सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में अस्पताल की संरचना और सेवाओं को आधुनिक […]
अबूझ नहीं रहेगा अबूझमाड़, नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर में पर्यटन के खुलेंगे नए द्वार : CM विष्णु देव साय
By atalhind
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष नीलू शर्मा एवं छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के नवनियुक्त अध्यक्ष शशांक शर्मा के पदभार ग्रहण और अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने समारोह की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री साय ने राजकीय गमछा, पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंटकर दोनों अध्यक्षों का अभिनंदन किया। विशिष्ट अतिथियों और गणमान्य नागरिकों से भरे खचाखच ऑडिटोरियम में पदभार ग्रहण करने के बाद दोनों नवनियुक्त अध्यक्षों को सभी लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं दीं। उप मुख्यमंत्री अरुण साव, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन […]
छत्तीसगढ़ बन रहा निवेश का नया हब, CM विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य औद्योगिक क्रांति की ओर अग्रसर
By atalhind
रायपुर। छत्तीसगढ़ ने वित्तीय वर्ष 2025 में औद्योगिक निवेश के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। प्रोजेक्ट टूडे सर्वे द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में 218 नई परियोजनाओं में 1,63,749 करोड़ रूपए का निवेश आया है, जो देश के कुल निवेश का 3.71 प्रतिशत है। यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ को, देश के टॉप टेन निवेश वाले राज्यों में शामिल करती है। इस सफलता के पीछे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दूरदर्शी नेतृत्व और छत्तीसगढ़ सरकार की नई औद्योगिक नीति 2024-30 का महत्वपूर्ण योगदान है। यहां यह उल्लेखनीय है कि वर्ष 2024 में हुए निवेश को मिलाकर राज्य में अब […]
दो बीवियां भागीं तो ब्याह लाया तीसरी दुल्हन… एक रोज कर बैठा ऐसा कांड, पुलिस से छिपता फिर रहा
By atalhind
पति-पत्नी का रिश्ता सात जन्मों का होता है, लेकिन कुछ लोग इस पवित्र रिश्ते की मर्यादा का ख्याल तक नहीं रखते. छत्तीसगढ़ के बालोद में एक पति ने अपनी ही पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला. फिर वहां से फरार हो गया. पहले लग रहा था कि महिला घर में आग लगने से झुलसी है. गांव वालों ने तब पुलिस को तहरीर देकर बताया कि महिला की हत्या उसके ही पति ने की है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. फिलहाल पुलिस फरार पति की तलाश में जुटी हुई है. मामला ग्राम लिम्हाटोला का […]
छत्तीसगढ़ की PDS व्यवस्था सर्वश्रेष्ठ… CM साय ने सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव का किया अभिनंदन
By atalhind
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड में छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन लिमिटेड के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में शामिल हुए. मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाइज कॉर्पोरेशन लिमिटेड के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव को पदभार ग्रहण करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी ने छत्तीसगढ़ पृथक राज्य का निर्माण किया. 2003 में जनादेश के बाद डॉ रमन सिंह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बनाए गए जिनके नेतृत्व में प्रदेश का तेजी से विकास हुआ. मुझे यह बताते हुए […]
अटल हिन्द - राष्ट्रीय हिंदी दैनिक
राजकुमार अग्रवाल (मुख्य संपादक)
© 2026 www.atalhind.com | Designed by www.wizinfotech.com
