महाराष्ट्र

परभणी में हनुमान मंदिर के सभा मंडप की छत गिरने से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 18 घायल रिपोर्टर: अटल हिन्द टीम परभणी (महाराष्ट्र): परभणी…

Read More

महाराष्ट्र के पूर्व विधायक और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी मिली है. उन्हें ई-मेल के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई है. शिकायत के बाद बांद्रा पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली. मामले में आगे की जांच की जा रही है. साथ ही उनके घर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है. जीशान सिद्दीकी ने धमकी को लेकर दावा किया कि धमकी भरे ई-मेल में कहा गया है कि अगर उन्होंने D-कंपनी का सदस्य होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति को 10 करोड़ […]

महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ी सियासी हलचल मच गई है. राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे दशकों बाद फिर एक साथ नजर आ सकते हैं. दोनों ही तरफ से वापस एक होने के संकेत मिल रहे हैं. दरअसल, राज ठाकरे ने साल 2005 में उद्धव ठाकरे की शिवसेना को छोड़ दिया था और अपनी पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना का निर्माण किया था, उसी के बाद से दोनों के बीच दूरियां आ गई थी. हालांकि, अब पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे दोनों ने मराठी संस्कृति और पहचान के लिए कथित खतरों पर चिंताओं के बीच फिर से एक होने का […]

महाराष्ट्र के नागपुर में तैनात एक आईपीएस अफसर के खिलाफ महिला के डॉक्टर ने शादी का झांसा देकर रेप का आरोप लगाया है. पीड़िता ने नागपुर के इमामबाड़ा थाने में आरोपी आईपीएस के खिलाफ तहरीर दी है. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. महिला डॉक्टर ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी के साथ उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी. पीड़िता के मुताबिक उन दिनों वह खुद एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही थी. आरोपी खुद भी यूपीएससी की तैयारी कर रहा था. उनके बीच पहले दोस्ती थी. यह दोस्ती […]

मुंबई आतंकी हमलों के सरगना तहव्वुर राणा से NIA की पूछताछ लगातार जारी है. कल यानी शनिवार को दूसरे दिन की पूछताछ की गई. पहले दिन उससे तीन घंटे की पूछताछ की गई थी. इस दौरान आतंकी से कई सवाल पूछे गए. तहव्वुर इस समय एनआईए की कस्टडी में है. उसे नई दिल्ली के सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित एनआईए हेडक्वार्टर के अंदर एक हाई सिक्योरिटी वाले सेल में रखा गया है. उसकी सुरक्षा में चौबीसों घंटे सुरक्षाकर्मी तैनात हैं. सेल में कैद राणा ने तीन चीजों की डिमांड की है. कुरान, कलम और कागज की डिमांड हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के […]

महाराष्ट्र के नागपुर की एक एल्युमिनियम फॉयल फैक्ट्री में विस्फोट हो गया, जिसके बाद भीषण आग लग गई. आग की चपेट में आने से इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई. इनमें से दो लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया. वहीं तीन लोग लापता हैं, जिनकी मौत की पुष्टि कर दी गई है. बताया जा रहा है कि ये विस्फोट शाम करीब 7 बजे हुआ. धमाके के बाद धुंआ करीब एक किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहा था. दरअसल नागपुर के उमरेड MIDC में एल्युमिनियम फॉयल बनाने वाली […]

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे जय पवार की सगाई 10 अप्रैल को हुई. परिवार के इस खास कार्यक्रम में प्रतिभा पवार, प्रतापराव पवार, सुप्रिया सुले और शरद पवार सहित कई लोग मौजूद रहे. रुतुजा पाटिल अब पवार खानदान की बहु बनने वाली हैं. सगाई की तस्वीरें बारामती से सांसद सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसमें जय पवार, रुतुजा का हाथ थामे हुए रोमांटिक अंदाज में नजर आए. जानते हैं मंगेतर रुतुजा पाटिल कौन हैं? रुतुजा पाटिल महाराष्ट्र के सतारा जिले के फलटन की रहने वाली हैं. रुतुजा, उद्योगपति प्रवीण पाटिल की बेटी हैं. प्रवीण पाटिल […]

शिवसेना उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने 26-11 मुंबई अटैक के साजिशकर्ता तहव्वुर राणा को भारत लाये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है लेकिन इसी के साथ कुलभूषण जाधव को लेकर उन्होंने भारत सरकार पर तंज भी कसा है. संजय राउत ने कहा कि तहव्वुर राणा को अमेरिका से लाया जाना सराहनीय है. लेकिन इसी के साथ उन्होंने सवाल भी पूछा कि राणा को मुकदमा चलाने और फांसी पर चढ़ाने के लिए लाया गया है या एक पार्टी को इसका श्रेय लेने के लिए भेजा गया है? संजय राउत ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि वे लोग […]

मुंबई में एक डॉक्टर से उसका निजी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपए मांगने वाले ब्लैकमेलर को वडाला टीटी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने 26 वर्षीय डॉक्टर को निजी वीडियो लीक करने की धमकी दी. इसके बाद डॉक्टर पुलिस के पास पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई. आरोपी का नाम राजा वेणु नायकर उर्फ ​​केडी राजा है. जानकारी के अनुसार, आरोपी राजा वेणु नायकर उर्फ ​​केडी राजा के खिलाफ 15 से अधिक मामले दर्ज हैं. इनमें जबरन वसूली, हमला, धमकी और चोरी जैसे अपराध शामिल हैं. इससे पहले भी कई बार उनके खिलाफ कार्रवाई की […]

अपील

अटल हिन्द से जुड़ने के लिए शुक्रिया। जनता के सहयोग से जनता का मीडिया बनाने के अभियान में कृपया हमारी आर्थिक मदद करें।

राशिफल

Top Trending

अटल हिन्द - राष्ट्रीय हिंदी दैनिक

राजकुमार अग्रवाल (मुख्य संपादक)