गांव पटौदी के राजकीय विद्यालय के छात्र मोहित का सुपर-100 में चयन होने पर विद्यालय प्रशासन ने किया सम्मानित
तोशाम,/12 मई/विष्णु दत्त शास्त्री
मंगलवार को क्षेत्र के गांव पटौदी के वीर शहीद श्री रिछपाल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्र मोहित पुत्र रमेश को सुपर-100 में चयन होने पर विद्यालय प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया। इसके बारे में विद्यालय प्राचार्य सुनील जैन ने बताया कि विद्यालय का छात्र मोहित बहुत ही होनहार व मेहनती तथा लगनशील विद्यार्थी है।
इस मौके पर मंच संचालन कर रहे विद्यालय के डीपीई पवन कुमार ने होनहार छात्र मोहित तथा उसके माता-पिता सहित समस्त अभिभावकों को बधाई दी।
इस दौरान विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेश सांगवान ने कहा कि मोहित को एनएमएमएस परीक्षा में भी सफलता मिली थी वहीं मोहित ने खंड स्तर तथा जिला स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में भी अव्वल स्थान प्राप्त करके विद्यालय का बार-बार नाम रोशन किया है। इस मौके पर विद्यालय के एसएमसी प्रधान महेंद्र जोशी व सुनील कुमार ने भी मोहित को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर रामपाल, रविंद्र, बबीता, रितु, सुरेश, उषा, किरण, आनंद, विद्या, अंकित, दलवीर, रमेश, अनिल, रामअवतार, शीला, राजेंद्र, बाला, अनिल, निर्मला, सुनीता आदि मौजूद थे।
Add A Comment


