पटौदी जाटोली मंडी परिषद क्षेत्र में खतरनाक लापरवाही: गंदे पानी के गड्ढे में गिरा गोवंश, गौसेवकों ने बचाई जान
जाटोली मंडी परिषद की दुर्घटना, हादसे, मौत के लिए निशुल्क सुविधा ?
पटौदी शिव मूर्ति पार्क के पास फुटपाथ के किनारे कीचड़ भरा खड्डा और खुला कुआं
दलदल में फंसे बेजुबान नदी को रामपुर गौशाला के गौ सेवकों ने निकाला
शिव मूर्ति के निकट फुटपाथ किनारे बने हुए हैं खतरनाक जानलेवा हालात
पटौदी | 22 जून | अटल हिन्द | फतह सिंह उजाला
जाटोली मंडी परिषद की दुर्घटना, हादसे, मौत के लिए निशुल्क सुविधा ? यह पंक्तियां पढ़कर निश्चित रूप से कोई भी हैरान और परेशान भी हो सकता है ? इस बात से इनकार नहीं, बेहद गंभीरता के साथ में चिंतन और मंथन भी पढ़ने वाले के द्वारा किया जाए। पटौदी जाटोली मंडी परिषद का गठन होने और इसके चुनाव के बाद निर्वाचित जनप्रतिनिधि अपने-अपने वार्डों के कार्यों निवासियों की समस्याओं के समाधान को लेकर लगता है बहुत ज्यादा व्यस्त हो चुके हैं ।
इसी कड़ी में पटौदी जाटोली मंडी परिषद के अधिकारियों को भी शामिल नहीं करना अधिकारियों को शामिल किया जाना चहिए । अनदेखीकया जाना, जिम्मेदार तथा जवाबदेय कर्मचारियों के साथ अन्याय होगा। कई बार घटनाएं और हादसे , हास्यपद या छोटे लगते हैं। लेकिन परिणाम बेहद गंभीर और दूरगामी तथा जानलेवा भी साबित होने से इनकार नहीं किया जा सकता।

ऐसा ही एक मामला सोमवार को सुबह संज्ञान में लाया गया। पटौदी में शिव मूर्ति के निकट फुटपाथ पर पटौदी जाटोली मंडी परिषद प्रशासन के द्वारा सार्वजनिक शौचालय का निर्माण किया हुआ है। आम जनमानस को सुविधा मिलनी भी चाहिए, लेकिन सुविधा ऐसी भी ना हो कि किसी भी बेजुबान या जाने अनजाने किसी व्यक्ति के लिए जानलेवा साबित हो जाए।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बताया गया शिव मूर्ति पटौदी के पास फुटपाथ पर बने सार्वजनिक जन सुविधा केंद्र के पास में ही गहरा खतरनाक गंदे पानी से भरा हुआ खड्डा बना हुआ है। इसके पास में ही एक काफी गहरा और खुला कुआं भी वीडियो में दिखाया गया। अब सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यहां पर बने गंदे पानी के गड्ढे में एक गोधन गिरकर फस गया । लाख प्रयास करने पर भी वह निकालने में नाकाम रहा। किसी व्यक्ति के द्वारा रामपुर गौशाला के गो सेवकों को इस घटना की जानकारी दी गई।
बिना देर किए गौ सेवक मौके पर पहुंचे, गंदे बदबूदार दलदले कीचड़ से कड़ी मशक्कत के बाद गोवंश को बाहर निकाल और वहीं पर ही गोवंश को पानी से नहला कर साफ किया। खड्डे में गिरने की वजह से गोवंश को चोट आना भी बताया गया। इसके बाद स्वयंसेवी गौ सेवक गोधन को रामपुर गौशाला लेकर पहुंचे और यहां पर उसका प्राथमिक उपचार करते हुए स्वास्थ्य लाभ के लिए गौशाला परिसर में ही रखा गया।
गो सेवकों सहित अन्य लोगों का यह तर्क भी है कि पटौदी शिव मूर्ति फुटपाथ के पास जिस प्रकार से शौचालय के निकट के हालात बने हुए हैं । वहां पर कोई भी जाने अनजाने हादसे का शिकार ही नहीं, अपनी जान से हाथ भी दो सकता है ? ऐसी खतरनाक स्थिति को बिना देर किए प्रशासन को जल्द से जल्द सुधार कर राहत प्रदान करनी चाहिए।
Add A Comment


