चूरू के सादुलपुर विधानसभा क्षेत्र की ढाणी मौजी में ग्राम रथ अभियान के तहत राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाई गई
चूरू/7 मई/ अटल हिन्द ब्यूरो
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार कृषि एवं किसान कल्याण के लिए अनवरत काम कर रही हैं। इसी कड़ी में आयोजित किए जाने वाले ग्राम —
2026 में किसानों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने और आमजन को प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से संचालित ग्राम रथ अभियान के तहत ग्राम रथ गुरुवार जिले के सादुलपुर विधानसभा क्षेत्र के ढाणी मौजी पहुंचा और ग्रामीणों को योजनाओं से रूबरू करवाया। इस दौरान नागौर पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा ने कार्यक्रम में ग्रामीणों के बीच पहुंचकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।
इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद किया और सरकार के प्रति अपेक्षाएं जानीं। उन्होंने ग्रामीणों को विकसित राजस्थान का संकल्प साकार करने की दिशा में ग्राम रथ के साथ सुझाव पेटिका में अपने सुझाव देने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ग्राम रथ अभियान राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव— गांव तक पहुंचाने, पात्र लाभार्थियों को जागरूक करने एवं सेवा वितरण को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण एवं अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए संकल्पित है।
उन्होंने कहा कि नीति निर्माण में आमजन की भागीदारी महत्वपूर्ण है और उनके सुझाव सरकार के लिए उपयोगी साबित होंगे। ज्योति मिर्धा ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकासोन्मुखी नीतियों एवं आमजन के हित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
इस अवसर पर सुमित्रा पूनिया ने कहा कि ग्राम रथ अभियान के माध्यम से सरकार सीधे गांवों तक पहुंचकर आमजन को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करा रही है, जिससे पात्र लोगों को समय पर लाभ मिल सके। राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण, युवाओं को रोजगार, किसानों के हितों की सुरक्षा तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ लेने एवं अन्य लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया।
इस दौरान एसडीएम मनोज खेमादा, विकास अधिकारी रविन्द्र सिंह, दिलीप पूनिया सहित अन्य मौजूद रहे।


