स्कूटी सवार को बचाते हुए बस अनियंत्रित होकर नरवाना के हरियल विश्रामगृह की दीवार तोड़ते हुए जा पलटी
नरवाना /11 मई /नरेन्द्र जेठी
नरवाना के हरियल चौक पर आज सुबह पंचकूला से हिसार जा रही एक बस जिसका नंबर ॥,एचआर 68 बी 7955 जोकि पंचकूला डिपो की है वह जब नरवाना बस स्टैंड की ओर आ रही थी तो हरियल चौक पर एक स्कूटी सवार को बचाते हुए बस अनियंत्रित होकर नरवाना के हरियल विश्रामगृह की दीवार तोड़ते हुए जा पलटी जिससे कोहराम मच गया
वह यात्रियों की चीख पुकार शुरू हो गई आसपास क्षेत्र के लोगों ने तुरंत वहां पहुंचकर यात्रियों को बाहर निकालना शुरू किया और प्रशासन को सूचना दी तुरंत डीएसपी कमलदीप राणा दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए तथा एम्बुलेंसों के जरिए घायलों को तुरंत नरवाना के सरकारी अस्पताल में भिजवाया गया जहां घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया गया
जैसे ही हरियाणा रोडवेज की यह बस हरियल चौक पर पलटी तो चारों तरफ जाम लग गया जिसको नरवाना पुलिस ने डायवर्ट किया व ट्रैफिक सुचारू रूप से शुरू किया। बस के कंडक्टर ने बताया कि एक स्कूटी सवार गलत दिशा से बस के आगे आ गया जिसको बचाने के चक्कर में ड्राइवर ने कट मारा और बस अनियंत्रित होकर हरियल विश्रामगृह की दीवार तोड़ते हुए जा पलटी बस में लगभग 35 से 40 यात्री सवार थे ज्यादातर यात्रियों को मामूली चोटें आई
जिन्हें नरवाना के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक चिकित्सा देने के उपरांत छुट्टी दे दी गई। यह बस पंचकूला से हिसार के लिए निकली थी और नरवाना बस स्टैंड की ओर बढ़ रही थी नरवाना से यह बस हिसार के लिए रवाना होनी थी इस घटना की चारों ओर चर्चा फैल गई वह हर कोई हरियल चौक की ओर दौड़ पड़ा। आपातकालीन स्थिति को देखते हुए
नरवाना के सरकारी अस्पताल का सारा स्टाफ तैनात हो गया था ताकि सभी को प्राथमिक चिकित्सा के लिए। गौरतलब है कि हरियल चौक पर जो टी पॉइंट है इस पर पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं। ट्रैफिक लाइट न होने के कारण यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं और कई बार तो यहां जान माल का नुकसान भी हो चुका है।


