गोली चलाने वाला 01 आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, दूसरा आरोपी घायल
हथियार बरामदगी के दौरान छुपाए हथियार से पुलिस टीम पर जानलेवा हमला
आरोपियों से मुठभेड़ के दौरान एक पुलिस कर्मचारी को भी लगी गोली
आरोपियों की पहचान गुरशेर सिंह उर्फ शेरा व जसपाल उर्फ बबल के रूप में हुई
गुरुग्राम /11 मई /फतह सिंह उजाला
02 मई 2026 की रात को थाना सैक्टर-40, गुरुग्राम में एक सूचना गांव कन्हई सैक्टर-45,गुरुग्राम में सौरभ नामक व्यक्ति के मकान के बाहर 2 व्यक्तियों द्वारा गोली चलाने तथा एक सिपाही को गोली लगने के संबंध में प्राप्त हुई। सुरक्षा में तैनात सिपाही की शिकायत पर हत्या के प्रयास से संबंधित धाराओं सहित अन्य धाराओं में थाना सैक्टर-40, गुरुग्राम में FIR दर्ज की गई। इस घटना में दो गोलियां सिपाही कुलबीर के हाथ और पैर को छूती हुई निकल गई । गोली लगने से घायल सिपाही उपचार के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हो जा चुका है।
अपराध शाखा सैक्टर-40, सैक्टर-39, सैक्टर-17, गुरुग्राम की पुलिस टीमों ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में 02 आरोपियों को पंजाब से काबू किया। आरोपियों की पहचान गुरशेर सिंह उर्फ शेरा (उम्र- 23 वर्ष) व जसपाल उर्फ बबल (उम्र- 28 वर्ष) दोनों निवासी गांव नौने जिला तरन तारन (पंजाब) के रूप में हुई है।
पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपी सौरभ की हत्या करने के लिए आए थे और वहां पुलिस पर इन्होंने जान से मारने की नीयत से पुलिस पर गोली चलाने की वारदात को अंजाम दिया था। उपरोक्त आरोपियों को उपरोक्त अभियोग में गिरफ्तार अन्य आरोपियों द्वारा मकान दिखाया गया था तथा वारदात को अंजाम देने के लिए वाहन, हथियार तथा अन्य सहायता उपलब्ध करवाई गई थी।
आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड अवलोकन से ज्ञात हुआ कि आरोपी गुरशेर पर हत्या का प्रयास करने के तहत 01 अभियोग गुरुग्राम में, हत्या का प्रयास करने, शस्त्र अधिनियम के तहत एक अभियोग पंजाब में तथा आरोपी जसपाल पर हत्या का प्रयास करने पर 01 अभियोग गुरुग्राम में, मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने, एनडीपीएस एक्ट के तहत 02 अभियोग पंजाब में अंकित है।
जान से मारने की नीयत से 8-10 गोलियां चलाई
जिला पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक गुरुग्राम पुलिस सोमवार को उपरोक्त आरोपी गुरशेर व जसपाल को हथियारों की बरामदगी के लिए लेकर गई थी। हथियार बरामदगी के दौरान आरोपियों ने बंधवाडी के पास छिपाई हुई 03 पिस्तौल (ग्लॉक) उठाकर पुलिस पर अंधाधुन गोलियां चलाना शुरू कर दी। आरोपियों द्वारा पुलिस टीम को जान से मारने की नीयत से 8-10 गोलियां चलाकर जानलेवा हमला किया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा में गोलियां चलाई जिसमें गोली लगने से आरोपी गुरशेर व जसपाल घायल हो गए। दोनों आरोपियों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर आरोपी गुरशेर की मृत्यु हो गई। उपरोक्त मुठभेड़ के दौरान गुरुग्राम पुलिस के सिपाही नवीन को भी गोली लगी है।
Add A Comment


