कैथल में दिल दहला देने वाली घटना: 16 साल की मासूम लड़की के साथ दरिंदगी, अश्लील वीडियो वायरल कर दी गई
- कैथल किशोरी बलात्कार केस: बहन के देवर कशिश कुमार ने वीडियो वायरल कर दी, पुलिस जांच शुरू
- 16 साल की छात्रा के साथ दरिंदगी का मामला कैथल: जुलाई 2024 में कैफे में दुष्कर्म, वीडियो इंटरनेट पर वायरल
- Kaithal Minor Rape Case: 16 वर्षीय लड़की से रेप कर वीडियो वायरल, आरोपी कशिश कुमार फरार
- हaryana Crime News: कैथल में नाबालिग से बलात्कार और ब्लैकमेल, दूसरा PO CSO केस भी दर्ज
कैथल/ 13 मई / अटल हिन्द ब्यूरो
गांव की 16 वर्षीय किशोरी अपनी पढ़ाई और सपनों के साथ जी रही थी, लेकिन उसके भरोसे का सबसे बड़ा खून करने वाला निकला अपना ही रिश्तेदार। लड़की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है।
उसकी बड़ी बहन की शादी कैथल के एक गांव में हुई थी। बहन के देवर कशिश कुमार घर पर आने-जाने लगे। परिवार ने उसे अपना मान लिया और दोनों के रिश्ते की बात भी पक्की कर दी थी।
लेकिन कशिश ने इसी भरोसे का नृशंस फायदा उठाया।जुलाई 2024 में उसने बहला-फुसलाकर लड़की को कैथल शहर के एक कैफे में ले जाया। वहां उसने उसके साथ बलात्कार किया और घटना की मोबाइल में वीडियो भी बना ली। इसके बाद उसने वीडियो वायरल करने और जान से मार देने की धमकी देकर लड़की को चुप रहने पर मजबूर कर दिया।
घटना के बाद भी कशिश लगातार उसे मिलने के लिए दबाव डालता रहा। जब लड़की ने मना कर दिया तो उसने बदले में वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर दी। एक नाबालिग लड़की की जिंदगी, उसकी इज्जत और पूरे परिवार की आबरू को चुटकियों में तबाह कर दिया गया।
पीड़िता और उसके परिवार पर मानसिक आघात इतना गहरा है कि कल्पना से परे है। महिला थाना पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर कशिश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला थाना प्रभारी एसआई वीना ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है। आरोपी फिलहाल फरार है।
एक और नाबालिग के साथ घटना
इसी दौरान शहर की एक कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ दरिंदगी की शिकायत दर्ज कराई। आरोपित रिंकू पर 11 मई को नाबालिग के साथ बलात्कार करने और धमकी देने का आरोप है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। जांच एएसआई बबीता को सौंपी गई है।


