जमीनी विवाद में बरसाई गोलियां, अधेड़ घायल
अम्बाला/19 मई /अटल हिन्द ब्यूरो/पूर्ण सिंह
अम्बाला-यमुनानगर रोड पर हमीदपुर गांव के पास मंगलवार को जमीनी विवाद में कालपी निवासी एक युवक ने मुलाना निवासी किसान गुरमीत सिंह (55) पर दिनदहाड़े फायरिंग कर जान से मारने की कोशिश की गई। इस फायरिंग में गुरमीत सिंह की गर्दन व टांग पर गोली लगी।
वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार मौके से फरार हो गया। गोली लगने के बाद घायल किसान ने अपने भतीजे हरजोत को फोन पर मसूचना दी। उसे तुरंत एमएम अस्पताल ले जाया गया। सारी वारदात एक फैक्ट्री के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मुलाना पुलिस ने इस मामले में घायल की शिकायत पर कालपी निवासी अमन व उसके पिता रणबीर सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।
गुरमीत सिंह उर्फ रिम्पी ने पुलिस को शिकायत दी कि बताया कि वर्ष 1984-1985 में हमीदपुर के पास एक कॉलोनी कटी थी। जिसके सभी प्लॉट उस समय बिक गये थे और लगभग सभी प्लाट ततीमें कटे हुऐ है। इसी कालोनी में उसने व उसके भाईयों ने करीब 16 प्लाट खरीदे हुए हैं। जो उपरोक्त सभी प्लाट वर्तमान में खेतों की सूरत में है और सभी प्लाटों पर मालिक खेतीबाड़ी करते हैं।
उनके प्लॉटों पर कालपी निवासी ने जबरदस्ती गेंहूं की फसल बोई हुई थी। गुरमीत सिंह के अनुसार 4-5 दिन पहले शाम के समय वह अपने प्लॉट पर था। तभी रणबीर सिंह वहां आया, तब उसने रणबीर सिंह को इस बार खेत में फसल उगाने से मना किया। घायल गुरमीत सिंह ने बताया कि मंगलवार को वह अपने प्लॉटों की निशानदेही करवाने के बाद पिलर लगाने की तैयारी कर रहा था।
तभी अमन बाइक पर सवार होकर उसके पास आया। अमन ने अपने लोवर से पिस्टल निकाला और उसकी बाई टांग पर गोली मारी। टांग पर गोली लगते ही वह थोड़ा पीछे हटा तो अमन ने उसकी छाती की तरफ दूसरा फायर किया। इस बार गोली उसकी गर्दन में बाई तरफ लगी। वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गया।
गुरमीत सिंह की जेब में 500-500 रुपए की गड्डी थी। आरोपी ने जब गोली चलाई तो वह गोली नोटों की गड्डी पर लगी, जिसके चलते टांग तक पहुंचते पहुंचते उसकी चोट हल्की हो गई थी।
पहले भी अमन के खिलाफ दर्ज हैं हो मामले
अमन के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं। 2017 में अमन की पत्नी की मौत मामले में अमन, उसके पिता रणबीर व मां के खिलाफ धारा 304बी का मामला दर्ज है। इस मामले में अमन को कोर्ट से 10 साल की सजा हुई है। वहीं जमीन विवाद में ही अमन व उसके पिता रणबीर के खिलाफ 2024 में धारा 307 आईपीसी के तहत मामला दर्ज हुआ था। इन दोनों मामलों में अमन बेल पर है


