नरवाना सीआईए स्टाफ की टीम द्वारा अन्तर्राजिय नशा तस्करों के खिलाफ ताबडतोड कारवाई ।
150 किलोग्राम चूरापोस्त व कैंटर सहित पंजाब के 2 नशा तस्कर काबू ।
पंजाब के लुधियाना में ले जाई जा रही थी पकड गई चूरापोस्त की बडी खेप ।
नरवाना /9 मई /नरेन्द्र जेठी
सीआईए स्टाफ नरवाना ने पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह भा पु से के कुशल मार्गदर्शन व उप पुलिस अधीक्षक नरवाना कमलदीप राणा के नेतृत्व में कार्य करते हुए नशा तस्करों के खिलाफ लगातार बडी कार्यवाही करते हुए सीआईए प्रभारी एसआई सुखदेव सिंह की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर घसो खुर्द गांव के नजदीक से पंजाब के 2 नशा तस्करों को 150 किलोग्राम चूरापोस्त सहित काबू करने में बडी सफलता हासिल की है ।
दोनों आरोपी चोरी छिपे कैंटर में तिरपाल के नीचे चूरापोस्त की खेप छिपाकर पंजाब के लुधियाना एरिया में ले जा रहे थे । पकडे गए आरोपीयों की पहचान लवदीप उर्फ दीप व लवप्रीत उर्फ बब्बू वासीयान गिदडविंडी तहसील जगरावां जिला लुधियाना के तौर पर हुई है।
जानकारी देते हुए सीआईए प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए सीआईए नरवाना की एक टीम एएसआई अवतार सिंह के नेतृत्व में घसो गांव के अड्डा पर मौजूद थी कि सीआईए टीम को मुखबरी मिली कि पंजाब के 2 नशा तस्कर एक कैंटर में भारी मात्रा में चूरापोस्त की खेप भरकर पंजाब की तरफ जाने वाले हैं ।
सीआईए टीम तुरंत हरकत में आई और उच्च अधिकारियों को मुखबरी बारे सूचित किया व तत्परता से कारवाई करते हुए घसो गांव के नजदीक नाकाबंदी शुरू की । थोडी देर बाद उक्त नंबर का कैंटर जींद की तरफ से आता दिखाई दिया, सीआईए टीम ने कैंटर व आरोपीयों को मौका पर ही काबू कर लिया ।
सीआईए टीम ने राजपत्रित अधिकारी को मौका पर बुलाया और उनकी हाजरी में आरोपीयों की कैंटर की तलाशी ली तो कैंटर से तिरपाल के नीचे 5 कट्टों में 150 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ । जिस पर आरोपीयों के खिलाफ थाना उचाना में एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज करके आगामी कारवाई नियमानुसार अमल में लाई जा रही है ।
पुलिस ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि समाज को नशा मुक्त बनाने में पुलिस का सहयोग करें तथा नशा तस्करी या अन्य किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।


