तरावड़ी, /15 मई /कमल शर्मा
डिवाइन एकेडमी तरावड़ी के विद्यार्थियों ने सी.बी.एस.ई. कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों ने एकेडमी का नाम रोशन किया। एकेडमी के कुल 11 विद्यार्थियों ने 80 से ज्यादा अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की। गणित विषय में छात्र गर्विश ने 97 अंक प्राप्त कर एकेडमी में प्रथम स्थान हासिल किया।
वहीं हिमांशु ने 92 लवप्रीत ने 91 सोमिल ने 87 समार्या ने 86 सक्षम ने 85 वंशिका वधवा ने 83 तथा ईशा ने 80 अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की। इसके अलावा संतुष्ट ने 78 और पुष्कर ने 77 अंक प्राप्त किए। बायोलोजी विषय में भी विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
वंशिका वाधवा ने 92 साहिल ने 90 कंगना ने 88 तथा सक्षम ने 77 अंक प्राप्त कर डिवाइन एकेडमी को गौरवान्वित किया। डिवाइन एकेडमी के संचालक भवनीश वधवा एवं संचालिका कृतिका वधवा ने विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
पूरे क्षेत्र में डिवाइन एकेडमी की इस उपलब्धि की सराहना की जा रही है। इस शानदार परिणाम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि डिवाइन एकेडमी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और मेहनत का बेहतरीन उदाहरण है।
इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया ओर उनका मुंह मीठा करवाया। भवनीश वधवा ने उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि डिवाइन एकेडमी परिवार को अपने सभी होनहार विद्यार्थियों पर गर्व है।


