ढाणी माहू में कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास विभाग की सीडीपीओ ऊषा रानी और सुपरवाइजर सुशील बाला के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
तोशाम/, 15 मई,/विष्णु दत्त शास्त्री
एसडीएम संदीप कुमार के सानिध्य में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गांव ढाणी माहू के प्ले स्कूल में महिलाओं और युवाओं को सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में फैली दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों के दुष्प्रभावों से अवगत कराना रहा।
यह कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास विभाग की सीडीपीओ ऊषा रानी और सुपरवाइजर सुशीलबाला के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इसकी अध्यक्षता सरपंच रणबीर सिंह ने की।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता रैली भी निकाली गई।
इन बुराइयों को जड़ से खत्म करना आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। यह पूरा कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास विभाग की सीडीपीओ ऊषा रानी और सुपरवाइजर सुशील बाला के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता रैली भी निकाली गई। मुख्य रुप से आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर मुख्य रूप से समाज को सुधारने का संकल्प भी लिया।
उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बताया गया कि दहेज प्रथा न केवल एक आर्थिक बोझ है, बल्कि यह कन्या भ्रूण हत्या और घरेलू हिंसा जैसी अन्य गंभीर सामाजिक समस्याओं की मुख्य समस्या है। दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या जैसी बुराइयों को जड़ से खत्म करना आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
इस अवसर पर प्रवीण, कविता, पिकी, अनीता सहित आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर मुख्य रूप से मौजूद रहीं, जिन्होंने समाज को सुधारने का संकल्प लिया।
Add A Comment


