खंड शिक्षा अधिकारी संदीप नैन नरवाना की पुत्री गरिमा नैन एवं भतीजी सोनल नैन को किया सम्मानित
नरवाना /5 जुलाई 2026/नरेन्द्र जेठी/
प्रतिभा सम्मान समारोह में खंड शिक्षा अधिकारी संदीप नैन नरवाना की पुत्री गरिमा नैन एवं उनकी भतीजी सोनल नैन को उनकी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए पंकज नैन इंस्पेक्टर जनरल अंबाला रेंज द्वारा सम्मानित किया गया।
गरिमा नैन व सोनल नैन नरवाना के गांव काहना खेड़ा की निवासी हैं । गरिमा नैन वर्तमान में विश्व बैंक में अर्थशास्त्री एवं विकास क्षेत्र की पेशेवर विशेषज्ञ के रूप में कार्यरत हैं।
वहीं सोनल नैन लंदन स्थित प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय समाचार पत्रिका न्यूजविक में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं और अपनी अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता के माध्यम से भारत एवं हरियाणा का गौरव बढ़ा रही हैं।
अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला, कुरुक्षेत्र के प्रधान कृष्ण श्योकंद एवं उनकी समिति ने दोनों प्रतिभाओं को सम्मानित किया। समारोह में अंबाला रेंज के आईजी पंकज नैन, केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय की चित्रलेखा तथा एसपी रेशम सिंह मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला, कुरुक्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि गांव काहना खेड़ा की इन दोनों बेटियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और समर्पण के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।
उनकी उपलब्धियां न केवल हरियाणा बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का विषय हैं तथा वे युवा पीढ़ी, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। समारोह के अंत में उपस्थित अतिथियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने दोनों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

