भारत

5000 करोड़ का दवा घोटाला: कौन हैं IPS दीपक गहलावत? कैसे सीबीआई ने रंगे हाथों पकड़ा? पूरी रिपोर्ट चंडीगढ़ / 3 जुलाई 2026 /…

Read More

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में वन्य जीव पर्यटन में नए आयाम जुड़ रहे हैं। पारिस्थितिकी तंत्र में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले गिद्धों का संरक्षण न केवल जैव विविधता की रक्षा के लिए आवश्यक है, अपितु पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की दृष्टि से भी अनिवार्य है। प्रदेश में गिद्ध संरक्षण को भी नई दिशा दी जा रही है। भोपाल स्थित केरवा गिद्ध प्रजनन केन्द्र से 6 गिद्धों को बुधवार को पहली बार प्राकृतिक वातावरण में छोड़ा गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि राज्य सरकार ने गिद्धों सहित अन्य पशु पक्षियों […]

छतरपुर: तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवारों को कुचल दिया, जिसमें तीन की मौत हो गई तो वहीं दो घायल हुए हैं। घटना देवगांव के पास ओटा पुरवा की है जहां तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवारों को कुचल दिया है। यह घटना सुबह तकरीबन 8 बजे की बताई जा रही है। सभी भैरा के निवासी हैं जो ओटापुरवा में ललता अहिरवार के यहाँ निमंत्रण में आये थे और निमंत्रण कर वापिस अपने गांव/घर भैरा जा रहे थे जो हादसे का शिकार हो गए। मृतकों में मिजाजी लाल अहिरवार उम्र 45 साल, शिवम उम्र 2 साल, भावना उम्र 3 साल […]

रायसेन: रायसेन जिला शिक्षा विभाग ने ग्रीष्मावकाश की घोषणा कर दी है, जिससे शिक्षकों और विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी की लहर है। वार्षिक कैलेंडर के अनुसार, छात्र-छात्राओं के लिए जहां डेढ़ महीने का ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। वहीं शिक्षकों के लिए ग्रीष्म अवकाश एक महीने का ही रहेगा। कैंलेंडर के अनुसार, ग्रीष्मकालीन अवकाश शिक्षकों को 1 मई से 31 मई तक कुल 31 दिन की छुट्टियां मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई से 15 जून तक रहेगा। इस तरह बच्चे 46 दिन गर्मी की छुट्टियों का मजा ले सकेंगे। जिला शिक्षा विभाग ने नए शिक्षा सत्र 2025-26 के […]

छतरपुर। धुबेला, मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित एक ऐतिहासिक स्थल है, जहाँ महाराजा छत्रसाल का समाधि स्थल और महल स्थित हैं। यह स्थान बुंदेलखंड की समृद्ध विरासत और स्थापत्य कला का प्रतीक है।​ महाराजा छत्रसाल का समाधि स्थल महाराजा छत्रसाल की समाधि धुबेला झील के पास स्थित है। यह एक भव्य मकबरा है, जिसमें कई बड़ी और छोटी गुंबदें हैं। समाधि तक पहुँचने के लिए कई सीढ़ियाँ चढ़नी पड़ती हैं, जो इसकी भव्यता को दर्शाती हैं ।​ धुबेला संग्रहालय महाराजा छत्रसाल के महल को अब संग्रहालय में परिवर्तित कर दिया गया है। यह संग्रहालय छतरपुर–झांसी राजमार्ग पर स्थित है […]

नीमच : नीमच प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आगामी 20 अप्रैल को नीमच जिले के जावद रामपुरा एवं खिमला ब्लॉक में कार्यक्रम प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जावद में 20 अप्रैल को हेलीकॉप्टर से पहुंचकर वहां सीएम राइज स्कूल भवन के लोकार्पण समारोह एवं हितग्राहियों को हित लाभ वितरण तथा नवीन उद्योगों, विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमि पूजन कर कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। तत्पश्चात हेलीकॉप्टर से रामपुरा पहुंचकर वहां मेला ग्राउंड पर आयोजित जनसभा कार्यक्रम को संबोधित करेंगे और विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण भूमि पूजन एवं हितग्राहियों को हित लाभ वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री […]

खरगोन।  मध्य प्रदेश के खरगोन शहर में डायवर्शन रोड़ स्थित पीडब्लूडी ऑफिस परिसर में बीती देर रात खड़ी कार में भीषण आग लग गई। कार में आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है। पीडब्लूडी परिसर के सामने देर रात शादी में की गई आतिशबाजी की चिंगारी से पेड़ से गिरे पत्तो में आग लगने से कार में आग लगने की आशंका व्यक्त की जा रही है। पीडब्लूडी विभाग के अधिकारी कर्मचारी की सूचना पर मौके पर पहुंचे नगरपालिका की फायर टीम ने आग पर काबू पाया। हालांकि आग के चलते कार का अगला हिस्सा बुरी तरह जलकर खाक हो गया। देर रात […]

अपील

अटल हिन्द से जुड़ने के लिए शुक्रिया। जनता के सहयोग से जनता का मीडिया बनाने के अभियान में कृपया हमारी आर्थिक मदद करें।

राशिफल

Top Trending

अटल हिन्द - राष्ट्रीय हिंदी दैनिक

राजकुमार अग्रवाल (मुख्य संपादक)